Home Latest News Jalandhar में भाजपा के खिलाफ AAP का प्रदर्शन:सतीश पूनिया के मीटिंग हॉल...

Jalandhar में भाजपा के खिलाफ AAP का प्रदर्शन:सतीश पूनिया के मीटिंग हॉल के पास पहुंचे, नारेबाजी की; बैरिकेडिंग कर पुलिस फोर्स तैनात

2
0
Google search engine

जालंधर में पंजाब भाजपा के नए इंचार्ज डॉ. सतीश पूनिया के दौरे से पहले मंगलवार को AAP ने प्रदर्शन किया।

भाजपा इंचार्ज के लायंस क्लब पहुंचने से पहले ही AAP कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। यहां AAP कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की, लेकिन पुलिस ने उन्हें क्लब के अंदर जाने से रोक दिया। क्लब के बाहर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है।
किसी भी तरह का माहौल खराब न हो, इसके लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। हाथों में तख्तियां लेकर AAP नेता सज्जन कुमार मामले को लेकर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। तख्तियों पर लिखा है- ‘कांग्रेस कातिल और भाजपा हमदर्द।’
नारेबाजी करते AAP कार्यकर्ता।
नारेबाजी करते AAP कार्यकर्ता।
सज्जन कुमार के घर जाकर शोक जताने पर कर रहे घेराव
दरअसल, 1984 के सिख विरोधी दंगों के सजायाफ्ता दोषी और पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार के निधन पर उनके घर जाकर शोक व्यक्त करना भारतीय जनता पार्टी के तीन सांसदों को भारी पड़ गया। हालांकि, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दक्षिण दिल्ली से सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, उत्तर पश्चिम दिल्ली से सांसद योगेंद्र चंदोलिया और पश्चिम दिल्ली से सांसद कमलजीत सहरावत को तलब कर कड़ी फटकार लगाई थी। उन्हें भविष्य में ऐसी अनुशासनहीनता नहीं दोहराने की सख्त हिदायत दी थी।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here