Home Latest News जालंधर में लोहा कारोबारी से ₹72 लाख की लूट:कार को ओवरटेक कर...

जालंधर में लोहा कारोबारी से ₹72 लाख की लूट:कार को ओवरटेक कर रोका, रॉड से शीशा तोड़ा; 2 बैग लेकर भागे

87
0
Google search engine

जालंधर में लोहा कारोबारी ललित मित्तल के साथ लूट की वारदात हुई।

टांडा रोड से घर लौट रहे कारोबारी की कार को बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद लोहे की रॉड से कार का शीशा तोड़कर नकदी से भरे दो बैग लेकर फरार हो गए। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, दोनों बैग में करीब 72 लाख रुपए कैश थे। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।
पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
अब विस्तार से जानिए पूरा मामला:-
  • टांडा रोड से घर लौट रहे थे कारोबारी: ललित मित्तल का टांडा रोड पर लोहे का कारोबार है। सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपनी कार में दो बैग लेकर टांडा रोड स्थित दुकान से सूर्या एंक्लेव स्थित घर के लिए निकले थे।
  • बदमाशों ने किया पीछा: पुलिस की शुरुआती जांच और वारदात के तरीके से आशंका जताई जा रही है कि बदमाश पहले से ही कारोबारी की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। आरोपियों ने टांडा रोड से ही ललित मित्तल की कार का पीछा करना शुरू कर दिया था।
  • कार के आगे गाड़ी अड़ाकर रोका रास्ता: कारोबारी जब काजी मंडी से होते हुए सूर्या एंक्लेव के मोड़ के पास पहुंचे, तो बदमाशों ने अपनी गाड़ी उनकी कार के आगे अड़ा दी। रास्ता रुकते ही कारोबारी ने कार रोक दी। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही बदमाशों ने वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया।
  • लोहे की रॉड से तोड़ा शीशा: बदमाश तुरंत कार से बाहर निकले। उन्होंने ललित मित्तल की कार पर हमला कर दिया। उन्होंने लोहे की रॉड से कार का शीशा तोड़ा और अंदर रखे दोनों बैग जबरन निकाल लिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
  • बैग में करीब 72 लाख रुपए थे: प्राथमिक जानकारी के अनुसार, लूटे गए दोनों बैगों में करीब 72 लाख रुपए की नकदी थी। हालांकि, कारोबारी ललित मित्तल ने बताया कि सटीक रकम की पुष्टि सुबह होगी, क्योंकि उनके अकाउंटेंट ने पैसे गिनकर बैग गाड़ी में रखे थे।
  • पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे: घटना की सूचना मिलते ही थाना रामामंडी पुलिस और कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से पूछताछ की और मामले की जांच शुरू कर दी।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
आरोपियों की पहचान और उनका सुराग लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। कारोबारी की कार जिन रास्तों से गुजरी थी, वहां लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग भी जांची जा रही है, ताकि आरोपियों के रूट का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस को शक, कारोबारी से पूछे कई सवाल
डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत ढिल्लों ने कहा कि फिलहाल घटना लूट की ओर इशारा करती नजर नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि अगर लोहा कारोबारी के पास 72 लाख रुपए थे, तो वह इतनी रात को इतनी बड़ी रकम लेकर अकेले क्यों जा रहे थे।
नकदी की सटीक रकम भी नहीं बता पाए
कारोबारी अभी तक नकदी की सटीक रकम भी नहीं बता पाए हैं। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। डीसीपी ने कहा कि जल्द ही पूरी घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here