Home Latest News Amritsar के दुर्ग्याणा मंदिर में युवती ने रील बनाई:बैकग्राउंड में चूड़ी मजा...

Amritsar के दुर्ग्याणा मंदिर में युवती ने रील बनाई:बैकग्राउंड में चूड़ी मजा ना देगी..गाना लगाया; अशनील महाराज ने जताया ऐतराज

27
0
Google search engine

अमृतसर के प्राचीन और ऐतिहासिक दुर्ग्याणा मंदिर में हिंदी गाने पर वीडियो को लेकर फिर विवाद खड़ा हो गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर काली सेना ने कड़ा एतराज जताया है। काली सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी अशनील महाराज ने मंदिर परिसर में इस तरह की रील बनाए जाने पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
रील में एक युवती तेरे बगैर साजन, तेरे बगैर साजन सावन मजा ना देगा..चूड़ी मजा ना दे गी..कंगन मजा ना देगा गाती नजर आ रही हैं। अशनील महाराज का कहना है कि दुर्ग्याणा मंदिर जैसे धार्मिक स्थल की अपनी मर्यादा है।
इसके बावजूद मंदिर परिसर में लगातार रील बनाई जा रही हैं और उनके पीछे हिंदी गाने लगाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं।
धार्मिक मर्यादा के खिलाफ
अशनील महाराज ने कहा कि इस समय सावन का पवित्र महीना चल रहा है और ऐसे समय में धार्मिक स्थलों की मर्यादा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति धार्मिक स्थल के अंदर नाचते हुए वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करता है, तो यह धार्मिक मर्यादा के खिलाफ है।
सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल
अशनील महाराज ने दुर्ग्याणा मंदिर कमेटी और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने पूछा कि जब मंदिर परिसर में वीडियो बनाई जा रही थी, तब सुरक्षा कर्मचारियों और प्रबंधकों ने इसे तुरंत क्यों नहीं रोका। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर कमेटी की व्यवस्थाओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा। इसी के साथ उन्होंने मंदिर कमेटी को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि मंदिर परिसर में इस तरह की रील बनाने पर रोक लगाई जाए।
दुर्ग्याणा मंदिर आस्था का केंद्र
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 15 दिनों के भीतर उचित कदम नहीं उठाए गए तो उनकी ओर से बड़ा एक्शन लिया जाएगा। साथ ही श्रद्धालुओं से भी अपील की गई कि दुर्ग्याणा मंदिर आस्था का केंद्र है, इसलिए यहां रील बनाने और धार्मिक मर्यादा का उल्लंघन करने से बचें।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here