Home Latest News Jalandhar नॉर्थ के हलका इंचार्ज विनित धीर को मिला बल, आप में...

Jalandhar नॉर्थ के हलका इंचार्ज विनित धीर को मिला बल, आप में शामिल हुए पूर्व BSP नेता चौधरी रोशन लाल और वरिष्ठ BJP नेता सतीश गोगी

27
0
Google search engine

जालंधर नार्थ में आम आदमी पार्टी को आज बड़ा बल मिला।

बीएसपी उत्तर के पूर्व पार्षद व पूर्व हल्का इंचार्ज चौधरी रोशन लाल और भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश गोगी आज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमान, जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज विनीत धीर और हल्का इंचार्ज नितिन कोहली मौजूद रहे।
पार्टी में शामिल होने पर दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि उनके पार्टी में आने से जालंधर नार्थ में पार्टी जमीनी स्तर पर और मजबूत होगी।
इस अवसर पर चौधरी रोशन लाल ने कहा कि वे पंजाब में आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों, भ्रष्टाचार मुक्त शासन और विकास मॉडल से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पूरा भरोसा जताया।
वहीं, सतीश गोगी ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो आम लोगों और पंजाब की तरक्की के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी को अपने क्षेत्र में मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here