Home Latest News CWG 2026 में भारत Vs पाकिस्तान, नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम का...

CWG 2026 में भारत Vs पाकिस्तान, नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम का आमना-सामना, ऐसा है अब तक का रिकॉर्ड

77
0
Google search engine

कॉमनवेल्थ गे्म्स 2026 में मेंस जैवलिन थ्रो इवेंट में भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम आमने-सामने होंगे.

क्रिकेट से परे किसी खेल में अगर भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का रोमांच जोर पकड़ता है तो वो एथलेटिक्स का मेंस जैवलिन थ्रो इवेंट है. ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 8वें दिन मेंस जैवलिन थ्रो शुरू होने जा रहा है, जिसमें फिर से एक बार भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी. इस टक्कर के रोचक और रोमांचक होने की वजह है नीरज और अरशद के बीच की प्रतिद्वन्दिता. हालांकि, क्रिकेट की तरह ही मेंस जैवलिन थ्रो में भी भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी दिखता है.

CWG 2026 में नीरज और अरशद की टक्कर को लेकर बेताबी क्यों?

सबसे पहले तो ये जानिए कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में होने वाली नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम के बीच की टक्कर क्यों दिलचस्प हो गई है? नीरज चोपड़ा ने 2018 में हुए गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में मेंस जैवलिन थ्रो का गोल्ड मेडल जीता था. उसके बाद बर्मिंघम में जब 2022 का कॉमनवेल्थ गेम्स हुआ तो ग्रोइन इंजरी के चलते भारत के नीरज चोपड़ा ने उसमें हिस्सा नहीं लिया. नतीजा ये हुआ कि पाकिस्तान के अरशद नदीम ने वहां ना सिर्फ गोल्ड मेडल जीता बल्कि कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड भी बना दिया. अब ग्लासगो में नीरज चोपड़ा ने वापसी की है . क्या नीरज चोपड़ा के होते पाकिस्तान के अरशद नदीम अपनी गोल्डन कामयाबी को दोहरा पाएंगे? इसी सवाल ने इस टक्कर को दिलचस्प बनाया है.

नीरज और अरशद की पहली भिड़ंत कब हुई थी?

वैसे रिकॉर्ड बुक में झांककर देखेंगे तो नीरज चोपड़ा का पलड़ा पाकिस्तान के अरशद नदीम पर एकतरफा भारी दिखता है. अरशद नदीम के खिलाफ नीरज चोपड़ा 10-1 से आगे हैं. नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम की पहली भिड़ंत साल 2016 में गुवाहाटी में हुए साउथ एशियन गेम्स में हुई थी, जहां भारत के नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीता था और अरशद नदीम ने तीसरे स्थान पर रहकर ब्रॉन्ज हासिल किया था.

अरशद पर लगातार आगे नीरज, 10-1 से पलड़ा भारी

उसके बाद 2016 के ही एशियन जूनियर चैंपियनशिप में दोनों की मुलाकात हुई, जहां नीरज फिर से एक बार अरशद पर भारी पड़े. वो दूसरे स्थान पर रहे थे. जबकि अरशद नदीम तीसरे नंबर पर. 2016 वर्ल्ड U20 चैंपियनशिप में तो अरशद फाइनल के लिए क्वालिफाई ही नहीं कर सके थे, जबकि नीरज गोल्ड जीतकर चैंपियन बने थे.
2017 में भुनेश्वर में हुए एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी नीरज को पहला स्थान मिला, जबकि अरशद नदीम 7वें नंबर पर रहे. कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीता जबकि पाकिस्तान के अरशद नदीम 8वें स्थान पर रहे थे. जकार्ता में हुए 2018 एशियन गेम्स में भी नीरज ने बाजी मारी और वो पहले स्थान पर रहे जबकि अरशद तीसरे नंबर पर.

टोक्यो ओलंपिक 2020 में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीता था, जबकि अरशद नदीम 5वें स्थान पर रहे थे. वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 और 2023 में भी नीरज ने अरशद पर अपने दबदबे की कहानी लिखी. 2022 में नीरज दूसरे और अरशद 5वें स्थान पर थे. जबकि 2023 में नीरज चैंपियन बने थे जबकि अरशद दूसरे नंबर पर रहे थे.

नीरज और अरशद आखिरी बार कब टकराए?

पेरिस ओलंपिक 2024 इकलौता ऐसा मौका रहा, जहां पाकिस्तान के अरशद नदीम को भारत के नीरज चोपड़ा से आगे निकलने का मौका मिला. वहां नीरज दूसरे नंबर पर रहे थे, जबकि अरशद ने गोल्ड जीता था.

दोनों की आखिरी भिड़ंत वर्ल्ड एथलेटिक्स 2025 में हुई थी, जहां नीरज चोपड़ा 8वें नंबर पर जबकि अरशद 10वें स्थान पर रहे थे.
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here