Home delhi Dharmendra Pradhan का हो इस्तीफा, विभाग बदलना मंजूर नहीं होगाः Rahul...

Dharmendra Pradhan का हो इस्तीफा, विभाग बदलना मंजूर नहीं होगाः Rahul Gandhi

27
0
Google search engine

राहुल गांधी ने छात्रों की तीन प्रमुख मांगों पर जोर दिया.

राहुल गांधी 10 जनपथ, नई दिल्ली पहुंचे और छात्रों के बीच से उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. राहुल गांधी ने मीडिया बातचीत के दौरान छात्रों की तीन मांगो पर जोर दिया. राहुल गांधी ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को न सिर्फ मंत्रालय से बल्कि कैबिनेट से हटाया जाए. उन्होंने कहा कि देश को उनके विभाग का तबादला मंजूर नहीं है.
उन्होंने कहा कि जिन्होंने भी छात्रों को बुरी तरह पीटा है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए. राहुल ने बताया कि छात्रों की बुरी तरह से पिटाई हुई है, इनमें से एक छात्र की शायद रोशनी भी चली जाए. इन सभी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों से माफी मांगे. उन्होंने कहा कि इन छात्रों से कोई भी नहीं लड़ सकता क्योंकि ये देश का भविष्य हैं. सरकार कितनी भी कोशिश कर ले, कितने भी फैसले लेकर देख ले वो छात्रों के इस विरोध को नहीं हिला सकते.

साहिल से मिलकर राहुल ने क्या कहा?

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को सरकार पर आरोप लगाया कि उसने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना ही होगा. राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान घायल हुए युवक साहिल को मीडिया के सामने पेश किया. उन्होंने कहा कि ऐसे हजारों युवाओं के साथ बर्बरता की गई है.
सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए राहुल ने लिखा कि साहिल सिर्फ तिरंगा लेकर साफ परीक्षा और मेहनत का हक मांग रहा था. पुलिस ने उस पर गोली चलाकर बुरी तरह घायल कर दिया. ये अंग्रेजों जैसा जुल्म नहीं, बल्कि मोदी सरकार की बर्बरता है, जहां हक मांगने वाले मासूम छात्रों को न्याय की जगह छर्रे मिलते हैं.
उन्होंने कहा कि पेपर लीक से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं और सरकार को झूठ बोलना बंद करना चाहिए. राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने हमारे भविष्य पर हमला किया है. बीते दिन भी उन्होंने कहा था कि भविष्य यानी युवा सिर्फ तीन बातें कह रहे हैं. शिक्षा मंत्री को हटाया जाए. जो पुलिस वाले लाठी चला रहे थे और छात्रों को पीट रहे थे, उनके खिलाफ कार्रवाई हो.
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here