Home delhi Gangster Billa जकार्ता से डिपोर्ट होकर पंजाब पहुंचा:हत्या के 4 केस, छिपकर...

Gangster Billa जकार्ता से डिपोर्ट होकर पंजाब पहुंचा:हत्या के 4 केस, छिपकर गिरफ्तारी से बच रहा था; ऑपरेशन नोमैड हंट में मिली

23
0
Google search engine

पंजाब पुलिस को अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है।

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) पंजाब ने OFTEC पंजाब और केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह उर्फ जॉबन बिल्ला को भारत डिपोर्ट कर पंजाब ले आई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी जॉबन बिल्ला हत्या, हत्या के प्रयास, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामलों में वांछित था। वह लंबे समय से विभिन्न देशों में छिपकर गिरफ्तारी से बच रहा था। पंजाब में उसके खिलाफ हत्या के चार मामले दर्ज हैं।
अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित
यह कार्रवाई पंजाब पुलिस के ‘ऑपरेशन नोमैड हंट’ के तहत की गई। करीब छह महीने तक चले इस विशेष अभियान में लगातार निगरानी, रणनीतिक खुफिया जानकारी जुटाने और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित किया गया, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर भारत लाया जा सका।
ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे
अब आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क, विदेश में मौजूद संपर्कों और पंजाब में सक्रिय गिरोहों से संभावित संबंधों की गहन जांच की जाएगी। पंजाब पुलिस ने बताया कि संगठित अपराध के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने और दुनिया के किसी भी कोने में छिपे अपराधियों को कानून के कटघरे तक लाने के लिए ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
भागने वाले अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा
पुलिस ने कहा कि कानून से बचने के लिए विदेश भागने वाले अपराधियों को भी बख्शा नहीं जाएगा। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के सहयोग से ऐसे फरार आरोपियों को भारत लाकर न्याय के कटघरे तक पहुंचाया जाएगा।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here