Home Latest News Jalandhar में मोबाइल चोर को लोगों ने पीटा:खंभे से बांधकर डंडे मारे,...

Jalandhar में मोबाइल चोर को लोगों ने पीटा:खंभे से बांधकर डंडे मारे, बाल काटे; मुंह से निकला खून; पुलिस ने छुड़ाया

41
0
Google search engine

जालंधर में मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को लोगों ने खंभे से बांधकर पीटा और उसके बाल काट दिए।

पिटाई से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके मुंह से खून निकल रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया और इलाज के बाद पूछताछ के लिए थाने ले गई।
जानकारी के अनुसार, राम नगर के टाली वाले चौक के पास युवक पर घर की छत के रास्ते कमरे में घुसकर दो मोबाइल फोन चोरी करने का आरोप है। स्थानीय लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और फिर खंभे से बांधकर डंडों से पिटाई की।
नशे का आदी है युवक
पुलिस ने आरोपी की पहचान किशनपुरा निवासी वंश के रूप में की है। पूछताछ में वंश ने बताया कि वह नशे का आदी है। वह एक अन्य युवक के साथ मिलकर मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। उसने दावा किया कि उसका साथी दो मोबाइल चोरी करने के बाद मौके से फरार हो गया।
तीन से चार मोबाइल फोन चोरी किए
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने अन्य स्थानों से भी तीन से चार मोबाइल फोन चोरी किए हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
आरोपी के शरीर पर गंभीर चोटें आई
जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि लोगों का गुस्सा समझ में आता है, लेकिन किसी को भी कानून अपने हाथ में लेकर इस तरह से किसी को पीटने का अधिकार नहीं है।
कानून हाथ में न लेने की अपील
ऐसी पिटाई से आरोपी की जान भी जा सकती थी। पुलिस ने लोगों से कानून हाथ में न लेने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपी और उसके साथी से पूछताछ के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here