Home Latest News Asian Games 2026: सिर्फ एक शर्त पर होगा भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच, ये...

Asian Games 2026: सिर्फ एक शर्त पर होगा भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच, ये है समीकरण

2
0
Google search engine

 एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट भी देखने को मिलेगा.

जापान के आइची-नागोया में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट के शेड्यूल और ड्रा का ऐलान कर दिया गया है. यह चौथा मौका है जब क्रिकेट को एशियन गेम्स में शामिल किया गया है. इससे पहले गुआंगझू 2010, इंचियोन 2014 और हांगझू 2023 में ऐसा देखने को मिला था. भारत इस टूर्नामेंट में पुरुषों और महिलाओं दोनों ही कैटेगरी में अपने डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेगा. टूर्नामेंट के शेड्यूल के मुताबिक, चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत इस टूर्नामेंट में सिर्फ एक ही बार हो सकती है.

एक शर्त पर होगा भारत-पाकिस्तान मैच

पुरुष और महिला दोनों कैटेगरी में मुकाबले T20 फॉर्मेट में खेली जाएंगी और इन सभी मैचों को आधिकारिक इंटरनेशनल दर्जा प्राप्त होगा. महिला टीमों का इवेंट 17 सितंबर से 22 सितंबर 2026 तक चलेगा. वहीं, पुरुष टीमों का इवेंट 24 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक होगा. पुरुष टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को टॉप सीडिंग दी गई है, जिसके चलते यह चारों टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल राउंड में उतरेंगी. बाकी चार क्वार्टर फाइनल स्पॉट्स के लिए 6 टीमों के बीच प्रीलिमिनरी राउंड खेला जाएगा.
दोनों ग्रुप से टॉप पर रहने वाली दो-दो टीमें क्वार्टर फाइनल में जगह बनाएंगी. सीडिंग के चलते भारत और पाकिस्तान अलग-अलग हाफ में रहेंगे, जिसका मतलब है कि फैंस को भारत-पाक का हाई-वोल्टेज मैच सिर्फ सेमीफाइनल या फिर खिताबी मुकाबले में ही देखने को मिल सकता है. जिसके चलते दोनों टीमों को इन राउंड तक क्वालिफाई करना होगा.

प्रीलिमिनरी राउंड के लिए ग्रुप

  • ग्रुप A: अफगानिस्तान, जापान, नेपाल
  • ग्रुप B: हॉन्ग कॉन्ग चीन, मलेशिया, ओमान

क्वार्टर फाइनल में जापान से भिड़ेगा भारत

भारतीय महिला टीम भी सीडेड टीम के रूप में सीधे क्वार्टर फाइनल से अपने अभियान की शुरुआत करेगी. अपने खिताब की रक्षा करने उतरी भारतीय महिला टीम का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला मेजबान जापान के खिलाफ होगा. भारत और जापान के बीच होने वाले मैच की विजेता टीम का सामना सेमीफाइनल में बांग्लादेश या चीन से होगा. वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका/मलेशिया की विजेता टीम का सामना पाकिस्तान/थाईलैंड की विजेता से होगा. यानी महिला इंवेंट में भी भारत-पाकिस्तान की टक्कर सिर्फ फाइनल में ही देखने को मिल सकती है.

महिला एशियन गेम्स 2026 का ड्रा:

  • क्वार्टर फाइनल 1: भारत बनाम जापान
  • क्वार्टर फाइनल 2: बांग्लादेश बनाम चीन
  • क्वार्टर फाइनल 3: श्रीलंका बनाम मलेशिया
  • क्वार्टर फाइनल 4: पाकिस्तान बनाम थाईलैंड
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here