Home Latest News लुधियाना में Fortuner के टायर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो...

लुधियाना में Fortuner के टायर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

4
0
Google search engine

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

 शहर में महंगी गाड़ियों के टायर चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लुधियाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए फॉर्च्यूनर गाड़ी के चार टायर, एलॉय व्हील, वारदात में इस्तेमाल की गई कार और अन्य सामान बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 18 और 19 जुलाई की मध्यरात्रि को रख बाग इलाके के पास खड़ी एक फॉर्च्यूनर गाड़ी (नंबर PB22R-1414) के चारों टायर और एलॉय व्हील चोरी कर लिए गए थे। वाहन मालिक की शिकायत के बाद डिवीजन नंबर-8 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की जांच के दौरान सीआईए स्टाफ और डिवीजन नंबर-8 पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए सुखजीत सिंह उर्फ सुख और अमन कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की, जिसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए टायर, एलॉय व्हील और वारदात में इस्तेमाल की गई ब्रेजा कार समेत हाइड्रोलिक जैक बरामद किया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। उनसे पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे इससे पहले कितनी अन्य चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं।
पुलिस अब आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है और यह भी जांच की जा रही है कि गिरोह ने लुधियाना के अलावा अन्य शहरों में भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं दिया है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here