Home delhi Delhi के लाल किले को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा...

Delhi के लाल किले को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

21
0
Google search engine

दिल्ली के लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

मुंबई पुलिस को धमकी भरा कॉल आया है, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। हालांकि शुरुआती जांच में इस कॉल को फर्जी घोषित बताया गया है।
जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात कॉलर ने मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन कर लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी दी, जिसके बाद मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम तुरंत इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को दी। दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम ने इसकी जानकारी उत्तरी जिला पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही तुरंत उत्तरी जिला पुलिस हरकत में आ गई और लाल किले के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी। गहन जांच करने के बाद भी आसपास कोई संदिग्ध वस्तु या खतरे का पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस ने कॉल को फर्जी घोषित किया।

बता दें इससे पहले भी दिल्ली के कई महत्वपूर्ण स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है, जिसमें अदालतें और सरकारी इमारतें शामिल हैं।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here