Home Latest News मां वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को तोहफा:Ludhiana-Jalandhar से शुरू होगी AC...

मां वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को तोहफा:Ludhiana-Jalandhar से शुरू होगी AC वॉल्वो बस सेवा, सीधे पहुंचाएगी कटरा

11
0
Google search engine

पंजाब रोडवेज ने मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी है।

विभाग ने पहली बार लुधियाना और जालंधर से जम्मू-कटरा के लिए एसी वॉल्वो बस सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। टाइमिंग से जुड़ी कुछ समस्याओं के कारण अब यह बस सेवा सोमवार से नियमित रूप से रोजाना संचालित होगी।
सरकारी किराए पर मिलने वाली इस लग्जरी सुविधा से यात्रियों को ट्रेनों की लंबी वेटिंग और निजी ऑपरेटरों के महंगे किराए से राहत मिलेगी। गर्मी की छुट्टियों और त्योहारों के सीजन में मां वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में ट्रेनों में लंबी वेटिंग और निजी वॉल्वो बसों के अधिक किराए के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।
सुपरफास्ट वॉल्वो बस लुधियाना से चलेगी
पंजाब रोडवेज की इस नई पहल से यात्रियों को बेहद किफायती दरों पर सुरक्षित और आरामदायक सफर का विकल्प मिलेगा। सरकारी किराए में लग्जरी सफर की शुरुआत होने से आम जनता की जेब पर बोझ कम होगा। पंजाब रोडवेज की यह सुपरफास्ट वॉल्वो बस लुधियाना से चलेगी, जिसके बाद जालंधर होते बस स्टैंड होते हुए जम्मू के लिए आगे बढ़ेगी।
कैसे उपलब्ध हुईं ये वॉल्वो बसें?
दरअसल, पंजाब रोडवेज ने हाल ही में आधुनिक यूरो-6 वॉल्वो बसों की नई खेप खरीदी है। इन नई बसों को फिलहाल दिल्ली एयरपोर्ट रूट पर चलाया जा रहा है। दिल्ली रूट पर नई बसों के शामिल होने के बाद वहां से उपलब्ध हुई पुरानी वॉल्वो बसों को अब उन नए रूटों पर भेजा जा रहा है, जहां यात्रियों की अधिक मांग है। इसी योजना के तहत जालंधर डिपो को दिल्ली रूट के लिए 3 नई वॉल्वो बसें मिली हैं, जिससे जम्मू-कटरा रूट पर बस सेवा शुरू करने के लिए बसें उपलब्ध हो सकी हैं।
आने वाले दिनों में मिलेंगे नए रूट
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इस गर्मी के सीजन में इन बसों को लेकर यात्रियों से काफी अच्छे रिस्पांस की उम्मीद है। हरियाणा परिवहन द्वारा भी इसी तरह की वॉल्वो बसें कटरा के लिए चलाई जाती हैं, जिसकी तर्ज पर अब पंजाब ने भी कदम बढ़ाया है।
रोडवेज विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में यात्रियों की मांग और फीडबैक को देखते हुए पंजाब के अन्य प्रमुख शहरों से भी कटरा व अन्य धार्मिक स्थलों के लिए नई बस सेवाएं शुरू की जाएंगी।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here