Home Latest News Punjab Weather: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कई...

Punjab Weather: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

38
0
Google search engine

पंजाब में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पहुंच चुका है, लेकिन अभी कई इलाकों में बारिश कम हो रही है।

इसकी वजह से लोगों को गर्मी और उमस से परेशानी हो रही है। मंगलवार को राज्य के अधिकतम तापमान में करीब 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। फरीदकोट सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
कई जिलों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र ने 8 और 9 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए अगले 48 घंटों को मौसम के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया है। विभाग का अनुमान है कि बुधवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो सकती है। विशेष रूप से पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और मोहाली में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
इसके अलावा गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर और पटियाला में हल्की से मध्यम बारिश कई स्थानों पर देखने को मिल सकती है। वहीं तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा और बठिंडा में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार अधिकांश क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रह सकते हैं।
इस बीच भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 7 जुलाई को भाखड़ा बांध का जलस्तर 1,567.02 फीट दर्ज किया गया। बांध में 38,018 क्यूसेक पानी की आमद हुई, जबकि 23,229 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं पोंग बांध का जलस्तर 1,318.71 फीट रिकॉर्ड किया गया, जहां 17,875 क्यूसेक पानी आया और 15,500 क्यूसेक पानी की निकासी की गई।
आने वाले दिनों में बारिश बढ़ने की उम्मीद
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में पंजाब के बाकी इलाकों में भी मॉनसून पूरी तरह पहुंच जाएगा। अभी राज्य के सिर्फ दो जिलों में मॉनसून का असर पूरी तरह नहीं पहुंचा है। वहीं, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मॉनसून और मजबूत होगा। इससे आने वाले दिनों में बारिश बढ़ने की उम्मीद है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here