Home Latest News Shreyas Iyer घमंडी हैं… भारतीय कप्तान को क्यों कोसा जा रहा है?

Shreyas Iyer घमंडी हैं… भारतीय कप्तान को क्यों कोसा जा रहा है?

20
0
Google search engine

टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा और अब उसके सामने इंग्लैडं की चुनौती है.

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के आगाज से पहले भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने ऐसा बयान दे दिया है जिसके बाद फैंस उन्हें कोस रहे हैं. श्रेयस अय्यर से वैभव सूर्यवंशी पर सवाल पूछा गया था जिसका उन्होंने ऐसा जवाब दिया जो फैंस को रास नहीं आ रहा है. श्रेयस अय्यर ने चेस्टर ले स्ट्रीट में होने वाले पहले टी20 के मौके पर मीडिया से बातचीत की जिसमें एक सीनियर भारतीय जर्नलिस्ट ने उनसे सवाल किया कि मीडिया में वैभव के डेब्यू को लेकर काफी कुछ चल रहा है तो इसपर अय्यर ने कह दिया कि उन्हें नहीं पता कि क्या चल रहा है. आइए आपको बताते हैं दरअसल श्रेयस अय्यर ने कहा क्या?

श्रेयस अय्यर को क्यों घमंडी बता रहे हैं फैंस

चेस्टर ले स्ट्रीट टी20 से पहले श्रेयस अय्यर से वैभव के डेब्यू को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मैं तो नहीं देख रहा हूं कुछ भी. मुझे पता ही नहीं है. ना मैं आपकी न्यूज फॉलो करता हूं. मैं ना इंस्टाग्राम फॉलो करता हूं ना सोशल मीडिया फॉलो करता हूं. मुझे कुछ सुनने में नहीं आया.’ श्रेयस अय्यर का ये सीधा सपाट जवाब फैंस को पसंद नहीं आया और वो उन्हें घमंडी बता रहे हैं.

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर क्या बोले श्रेयस?

श्रेयस अय्यर से एक पत्रकार ने ये भी पूछा कि बतौर कप्तान ये कितना मुश्किल है कि एक ऐसा लड़का बेंच पर बैठा हुआ है जो कमाल प्रदर्शन कर रहा है. इसपर श्रेयस अय्यर ने कहा कि वो टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले खिलाड़ियों के साथ खड़े हैं और उन्हें पूरा मौका मिलना चाहिए. श्रेयस अय्यर ने कहा, ‘जो भी टीम में खेल रहे हैं सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया है. ऐसा नहीं है कि सिर्फ एक खिलाड़ी ने ही अच्छा किया है. हम सभी को मौका देना चाहते हैं, उन्हें सुरक्षा देना चाहते हैं कि उनकी जगह खतरे में नहीं है. इससे खिलाड़ी का आत्मविश्वास बढ़ता है. जो लोगों ने पिछला वर्ल्ड कप जिताया है, उन्हें आइडिया भी है कि कैसे खेला जाता है टी20. वो इस फॉर्मेट के पिलर रहे हैं, इसलिए उनपर भरोसा रखना जरूरी है.’
श्रेयस अय्यर के इस जवाब से साफ-साफ लग रहा है कि वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में भी डेब्यू का मौका नहीं मिलने वाला. उम्मीद है कि उन्हें आने वाले मुकाबलों में मौका मिलेगा क्योंकि वो आयरलैंड में भी बेंच पर बैठे हुए थे और टीम इंडिया को टी20 सीरीज में 2-0 की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था.
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here