Home Latest News जालंधर में शिअद-भाजपा के कई नेता AAP में शामिल:विधानसभा चुनाव से पहले...

जालंधर में शिअद-भाजपा के कई नेता AAP में शामिल:विधानसभा चुनाव से पहले सेंधमारी; घुम्मण बोले-पंजाब का सर्वपक्षीय विकास मकसद

50
0
Google search engine
पंजाब की राजनीति में आम आदमी पार्टी (आप) ने जालंधर कैंट इलाके में शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक बड़ा सियासी झटका दिया है।
अकाली दल और भाजपा के कई जमीनी और मजबूत स्तंभ माने जाने वाले दिग्गज नेता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मण ने सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत किया। शामिल होने वाले नेताओं का दावा है कि वे पुरानी पार्टियों की गुटबाजी और जनविरोधी नीतियों से पूरी तरह तंग आ चुके थे, जिसके चलते उन्होंने जनहित में यह बड़ा फैसला लिया है।
इस पूरे सियासी उलटफेर को आम आदमी पार्टी की नीतियों की बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मण ने खुद जालंधर पहुंचकर इन सभी नेताओं और उनके सैकड़ों समर्थकों को औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
आप का मकसद सर्वपक्षीय विकास करना
इस विशेष मौके पर ओएसडी राबीर सिंह घुम्मण ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी की राजनीति का मुख्य मकसद पंजाब का सर्वपक्षीय विकास करना है। सरकार का पूरा ध्यान आम लोगों को बेहतर और बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने पर केंद्रित है।
कई नेता आप में शामिल ‘आप’ का दामन थामने वाले प्रमुख चेहरों में शिरोमणि अकाली दल के हलका प्रधान (कैंट) व सरपंच लवप्रीत सिंह, भाजपा कैंट बोर्ड जालंधर यूथ अध्यक्ष आर्यन भट्टी और भावदास एससी कम्युनिटी के चेयरमैन व पीएसपीसीएल के रिटायर्ड एसडीओ पाल राम भट्टी के नाम मुख्य रूप से शामिल हैं।
बीजेपी को भी आप ने दिया झटका
इसके अलावा भाजपा के जिला प्रवक्ता हर्ष भारद्वाज, जिला महासचिव रमेश पाल, भाजपा यूथ उपाध्यक्ष मोहितप्रीत सिंह, और शिरोमणि अकाली दल के पंचायत सदस्य विजय कुमार, राज रानी तथा अमरजीत भी अपने समर्थकों के साथ ‘आप’
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here