Home Latest News Jalandhar में 2 कारें भिड़ी, 4 की मौत:इनमें एक ही परिवार के...

Jalandhar में 2 कारें भिड़ी, 4 की मौत:इनमें एक ही परिवार के 3 लोग शामिल, 5 घायल; बेकाबू बलेनो डिवाइडर पार कर क्रेटा से टकराई

23
0
Google search engine

जालंधर में जम्मू नेशनल हाईवे पर क्रेटा और बलेनो कार की टक्कर हो गई।

बलेनो सवार 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि क्रेटा सवार 5 लोग गंभीर घायल हैं। मृतकों में 2 साल का बच्चा, फौजी, उनकी पत्नी और एक अन्य महिला शामिल है।
जानकारी के अनुसार, परिवार बलेनो कार में सवार होकर श्री हजूर साहिब के दर्शन के लिए जा रहा था। किशनगढ़ के पास डिवाइडर पार करते समय उनकी कार बेकाबू होकर दूसरी तरफ जाकर क्रेटा गाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है।
डिवाइडर पार कर दूसरी साइड में क्रेटा से टकराई बलेनो
नूरपुर से चोलंग के बीच किशनगढ के पास जौहल ढाबे के समीप सुबह 5 बजकर 41 मिनट पर हादसा हुआ। जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। एसएसएफ टीम ने बताया कि उनको सुबह करीब 5:33 बजे एक राहगीर के माध्यम से हादसे की सूचना मिली।
सूचना मिलते ही एसएसएफ (SSF) की टीम सुबह 5:41 बजे मौके पर पहुंची। एक बलेनो कार (PB07 CA 1510) भोगपुर से जालंधर की ओर जा रही थी। अचानक गाडी अनियंत्रित होकर डिवाइडर लांघ गई और जालंधर से पठानकोट की ओर जा रही एक क्रेटा कार (UP21 CJ 9595) से सीधे जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बलेनो कार के परखच्चे उड गए।
बलेनो कार में सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, क्रेटा कार में सवार उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एसएसएफ टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सड़क किनारे पड़ी महिला की लाश, पुलिस जांच करती हुई।
सड़क किनारे पड़ी महिला की लाश, पुलिस जांच करती हुई।
मृतकों में होशियारपुर, घायलों में बरेली के लोग
मृतकों में बलेनो कार सवार रुपिंदर सिंह निवासी हिम्मतपुर, जिला होशियारपुर, हरप्रीत कौर पत्नी रुपिंदर सिंह, अर्शदीप सिंह पुत्र रुपिंदर सिंह और संतोष कौर के तौर पर हुई है। घायलों में क्रेटा कार सवार अलीना खान पुत्री अब्दुल सईद खान,अब्दुल सईद खान, परवीन खान, अब्दुल फैजल खान, मैनाल खान के रूप में हुई है।
डीएसपी राजीव कुमार ने लिया घटना का जायजा
घटना की जानकारी मिलते ही चौकी अलावलपुर के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रविंदर सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही डीएसपी राजीव कुमार भी घटनास्थल पर उपस्थित रहे। पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दोनों वाहनों को रास्ते से हटवाया और यातायात को सुचारू किया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here