Home Latest News Aamir Khan Confirms Wedding: गौरी और मैं एक दूसरे को लेकर गंभीर…आमिर...

Aamir Khan Confirms Wedding: गौरी और मैं एक दूसरे को लेकर गंभीर…आमिर खान ने कंफर्म की शादी, 5 जुलाई की तारीख पर लगा दी मुहर

6
0
Google search engine

आमिर खान ने कंफर्म कर दिया है कि वो अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट से शादी करने वाले हैं.

आमिर खान फिर से शादी करने जा रहे हैं. बुधवार को सूत्रों के हवाले से आई इस खबर ने हलचल मचा दी थी. 61 साल के आमिर ने अब तक दो शादियां की हैं, लेकिन दोनों पत्नियों से ही उनका तलाक हो चुका है. अब आमिर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ घर बसाने की तैयारी कर रहे हैं. आमिर खान ने खुद अपनी शादी की खबरों पर मुहर लगा दी है. उन्होंने बताया है कि उनकी शादी को लेकर जो तारीख बताई जा रही है वो सही है. वो पांच जुलाई 2026 को गौरी के साथ शादी करने वाले हैं.
वैरायटी इंडिया से बात करते हुए आमिर खान ने कहा, “मैं अभी अमेरिका में हूं और सफर कर रहा हूं. शादी के बारे में जो खबरें चल रही हैं वो सही हैं. ये 5 जुलाई को होगी.” बुधवार को टीवी 9 हिंदी ने भी आपको आमिर खान की होने वाली शादी के बारे में बताया था. हालांकि अब आमिर खान ने खुद अपनी और गौरी की शादी की बात कबूल कर ली है.

रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाना चाहते हैं आमिर-गौरी

कुछ महीने पहले आमिर खान ने एक बातचीत के दौरान कहा था कि इस रिश्ते में शादी कोई बड़ा मुद्दा नहीं है. उन्होंने बताया था कि हमने एक नया घर लिया है जहां हम दोनों खुशी खुशी रह रहे हैं. अब आमिर ने कहा, “हां ये सच है. पर अब हम दोनों को लगता है कि हम अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने के लिए तैयार हैं.
आमिर खान कहते हैं, “मैं शांति महसूस कर रहा हूं. गौरी और मैं एक दूसरे को लेकर गंभीर हैं और हम एक दूसरे के प्रति समर्पित हैं. हम पार्टनर हैं और हम साथ हैं. दिल से तो मैं पहले ही उनसे शादी कर चुका हूं. इसलिए हमारे साथ को औपचारिक रूप देना एक सहज कदम लगता है.”

जन्मदिन पर गौरी से मिलवाया था

आमिर खान ने मार्च 2025 में अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर मीडिया को गौरी स्प्रैट से मिलवाया था. इसके साथ ही उन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियल भी कर दिया था. हालांकि इससे पहले ही दोनों के रिश्ते की चर्चा शुरू हो गई थी. गौरी बेंगलुरू की रहने वाली हैं और अपना वेलनेस ब्यूटी सैलून चलाती हैं. आमिर ने बताया था कि दिनों एक दूसरे को लंबे वक्त से जानते हैं, लेकिन दोबारा मिलने के बाद एक दूसरे के करीब आ गए.

आमिर खान पहली दो पत्नियां कौन?

आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी. रीना और आमिर के दो बच्चे जुनैद और आयरा खान हैं. रीना से रिश्टा टूटने के बाद आमिर खान ने किरण राव से शादी की. किरण और आमिर का एक बेटा है, जिसका नाम आजाद है. तलाक के बाद भी दोनों ही एक्स वाइफ से आमिर खान के अच्छे रिश्ते हैं और अक्सर दोनों आमिर के साथ नज़र आती रहती हैं.
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here