Home delhi Deputy Leader पद से हटाए जाने के बाद Raghav Chadha का आया...

Deputy Leader पद से हटाए जाने के बाद Raghav Chadha का आया रिएक्शन… ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’

12
0
Google search engine

Raghav Chadha ने एक वीडियो संदेश जारी करके अपनी बात खुलकर रखी।

यह संदेश उन्होंने उस दिन दिया, जब Aam Aadmi Party ने उन्हें राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटा दिया। जारी वीडियो में राघव चड्ढा ने कहा कि उनकी चुप्पी को लोग उनकी हार न समझें। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें जानबूझकर चुप कराया गया है, लेकिन वे हारे नहीं हैं।
संसद में बोलने पर उठाया सवाल
उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर उन्हें संसद में बोलने से क्यों रोका जा रहा है। उनका कहना है जब भी उन्हें मौका मिलता है, वे जनता के मुद्दे उठाते हैं।
क्या जनता की बात करना कोई गुनाह है?
“मैं हमेशा आम लोगों की बात करता हूं”। राघव ने बताया कि उन्होंने संसद में कई अहम मुद्दे उठाए, जैसे एयरपोर्ट पर महंगा खाना। डिलीवरी राइडर्स (Zomato, Blinkit) की समस्याएं। खाने में मिलावट। टोल प्लाजा और बैंक चार्ज से जुड़ी दिक्कतें। मिडिल क्लास पर टैक्स का बोझ। कंटेंट क्रिएटर्स पर कार्रवाई। टेलीकॉम कंपनियों के बार-बार रिचार्ज और डेटा से जुड़े मुद्दे। उनका कहना है कि ये सब आम लोगों की समस्याएं हैं, और इन्हें उठाना उनका कर्तव्य है।
 “इन मुद्दों से पार्टी को क्या नुकसान हुआ?”
उन्होंने यह भी पूछा कि अगर इन मुद्दों से जनता को फायदा हुआ,  तो इससे पार्टी को क्या नुकसान हुआ?  उन्हें समझ नहीं आता कि कोई उनकी आवाज क्यों दबाना चाहता है।
जनता का किया धन्यवाद
राघव चड्ढा ने लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा जनता उन्हें बहुत प्यार और समर्थन देती है। जब वे लोगों के मुद्दे उठाते हैं, तो लोग उनका हौसला बढ़ाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आगे भी उनका साथ बनाए रखें।  “मैं वो दरिया हूं, जो सैलाब बनता है” वीडियो के अंत में उन्होंने भावुक अंदाज में कहा “मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझना। मैं वो दरिया हूं, जो वक्त आने पर सैलाब बनता है।”
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here