Home Latest News Jalandhar में अस्पताल गई बुजुर्ग महिला के घर चोरी:लाखों के गहने,नकदी और...

Jalandhar में अस्पताल गई बुजुर्ग महिला के घर चोरी:लाखों के गहने,नकदी और सिलेंडर पर हाथ साफ

27
0
Google search engine

पीड़ित बुजुर्ग महिला ने बताया कि वह अपनी दवा लेने और पट्टी करवाने के लिए अस्पताल गई हुई थीं।

जालंधर के थाना कैंट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक रिहायशी इलाके में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों के सोने के गहने, नकदी और यहां तक कि घर का राशन वाला सिलेंडर भी चोरी कर लिया। घटना के समय घर की बुजुर्ग मालकिन दवा लेने अस्पताल गई हुई थीं। जब परिवार वापस लौटा, तो घर का सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, हालांकि पीड़ित परिवार ने पुलिस की शुरुआती कार्रवाई पर रोष जताया है।
पीड़ित बुजुर्ग महिला ने बताया कि वह अपनी दवा लेने और पट्टी करवाने के लिए अस्पताल गई हुई थीं। घर पर उस समय कोई मौजूद नहीं था। जब उनकी बेटी घर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि घर के मुख्य दरवाजे के कुंडे और ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो पूरा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। चोरों ने अलमारियों के लॉकर तोड़कर बड़ी ही तसल्ली से कीमती सामान पर हाथ साफ किया था।
सोना, कैश और गैस सिलेंडर भी ले गए चोर।
सोना, कैश और गैस सिलेंडर भी ले गए चोर।
सोना, कैश और गैस सिलेंडर भी ले गए चोर परिवार के सदस्य गुरमुख ने बताया कि चोर घर से सोने की अंगूठी, कान के टॉप्स, दो मोबाइल फोन और करीब 1 लाख रुपये से अधिक की नकदी ले गए हैं। हैरानी की बात यह है कि चोर घर में रखा गैस सिलेंडर भी अपने साथ ले गए। घर के अंदर के कमरों और बेड का सामान पूरी तरह से बिखरा हुआ था, जिससे यह साफ जाहिर होता है कि चोरों ने काफी समय लगाकर कीमती वस्तुओं की तलाश की थी।
25 साल से रह रहे परिवार के साथ पहली बार हुई ऐसी घटना पीड़ित परिवार पिछले 20-25 सालों से इसी इलाके में रह रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले कभी उनके साथ ऐसी वारदात नहीं हुई। स्थानीय लोगों में इस चोरी के बाद काफी डर का माहौल है। परिवार को शक है कि किसी ने पहले रेकी की होगी और उन्हें पता था कि घर में इस वक्त कोई नहीं है। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना किया हैं।
पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल पीड़ित परिवार के एक रिश्तेदार, जो एक सामाजिक संस्था से जुड़े हैं, उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस मौके पर तो आई, लेकिन उन्होंने बयान दर्ज करने के लिए पीड़ितों को थाने बुला लिया, जबकि उन्हें मौके पर ही जरूरी कार्रवाई पूरी करनी चाहिए थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक करने में ज्यादा तत्परता नहीं दिखाई। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here