Home Latest News Punjab में बढ़ा गैस संकट: बरनाला के बुजुर्ग की लाइन में मौत,...

Punjab में बढ़ा गैस संकट: बरनाला के बुजुर्ग की लाइन में मौत, जानें Jalandhar, Ludhiana और अमृतसर के हालात

17
0
Google search engine

अमेरिका-इज़राइल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब पंजाब और चंडीगढ़ में भी दिखाई देने लगा है।

बता दें कि कुकिंग गैस की सप्लाई पूरी तरह प्रभावित हुई है। दो दिन पहले तक केवल कॉमर्शियल सिलेंडरों की डिलीवरी बंद थी, लेकिन अब घरेलू सिलेंडर भी उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
बरनाला में बुजुर्ग की मौत
बरनाला जिले के गांव शैहना में सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े 66 वर्षीय भूषण कुमार मित्तल का हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह अपने बेटे देवराज मित्तल के साथ सुबह 8 बजे से लाइन में खड़े थे। उनका नंबर 25वां था। इंतजार के दौरान अचानक हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
जालंधर में बुकिंग के बावजूद सिलेंडर नहीं
जालंधर के मिलाप चौक स्थित इंडियन गैस में बुकिंग के बावजूद लोगों को सिलेंडर नहीं मिल रहे। होटल और व्यवसायिक सिलेंडर ब्लैक मार्केट में बिक रहे हैं। जालंधर में पहले 1600 रुपये का सिलेंडर अब 3500 रुपये में बिक रहा है। सर्वर डाउन होने के कारण ऑनलाइन बुकिंग भी काम नहीं कर रही।
अमृतसर और लुधियाना में तनाव
अमृतसर के इस्लामाबाद में भीड़ के कारण गैस एजेंसी बंद कर दी गई। लुधियाना में सिलेंडर न मिलने पर कुछ लोग विरोध कर रहे थे। एक व्यक्ति द्वारा वीडियो बनाने पर कर्मचारियों ने मोबाइल छीन लिया और सिलेंडर नहीं दिया। रमेश कुमार नामक व्यक्ति का सिलेंडर रास्ते में दो युवकों द्वारा छीना गया।
मोहाली, मोगा और फाजिल्का में स्थिति समस्या
मोहाली में 20 दिन पहले बुक किए गए सिलेंडर अभी तक नहीं पहुंचे।
मोगा में सर्वर डाउन होने के कारण बुकिंग बाधित हुई। होटल मालिक वैकल्पिक ईंधन का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन यह महंगा और अस्थिर साबित हो रहा है।
फाजिल्का और अबोहर में कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, घरेलू सिलेंडर 25 दिन बाद ही मिल रहे हैं।
तरनतारन और रूपनगर में भी परेशानी
तरनतारन में सिलेंडर 21-25 दिन बाद उपलब्ध होगा। प्रशासन ने कहा कि कोई दिक्कत नहीं होगी और कालाबाजारी या जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रूपनगर में छोटे और बड़े एलपीजी सिलेंडर महंगे हो गए हैं। होटल कारोबार प्रभावित हैं। ब्लैक मार्केट में छोटे सिलेंडर 1500 रुपये तक बिक रहे हैं।
प्रशासन का दावा
सरकार का कहना है कि घरेलू सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं, लेकिन ऑनलाइन बुकिंग में तकनीकी समस्याओं और एजेंसियों पर भीड़ के कारण लोग परेशान हैं। CM भगवंत मान ने लोगों से धैर्य बनाए रखने और घबराने से बचने की अपील की है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here