Home Latest News मशहूर Actor Pankaj Dhir का निधन, Mahabharata में निभाया था कर्ण का...

मशहूर Actor Pankaj Dhir का निधन, Mahabharata में निभाया था कर्ण का किरदार

53
0
Google search engine

टीवी इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर पंकज धीर का निधन हो गया है।

टीवी इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर पंकज धीर का निधन हो गया है। यह जानकारी उनके सह-कलाकार फिरोज खान (जो महाभारत में अर्जुन बने थे) ने दी। उन्होंने बताया कि पंकज धीर का आज (बुधवार) सुबह 11:30 बजे निधन हो गया। पंकज धीर ने बी. आर. चोपड़ा के ऐतिहासिक धारावाहिक ‘महाभारत’ में कर्ण किरदार निभाया था, जिससे वह काफी लोकप्रिय हुए थे। उनके निधन के बाद फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है। उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया आज शाम 4:30 बजे मुंबई के विले पार्ले में सम्पन्न होगी।
टीवी और फिल्मों में लंबा सफर
पंकज धीर ने अपने अभिनय करियर में कई यादगार रोल निभाए। हालांकि उन्हें सबसे ज्यादा पहचान 1988 में प्रसारित बी.आर. चोपड़ा के ‘महाभारत’ में कर्ण के गहराई से निभाए गए किरदार से मिली। इस किरदार की गंभीरता, गरिमा और भावनात्मक परतें आज भी दर्शकों के दिल में ताज़ा हैं। इसके अलावा उन्होंने’चंद्रकांता’, ‘द ग्रेट मराठा’ जैसे ऐतिहासिक और पौराणिक धारावाहिकों में भी अहम भूमिकाएं निभाईं। फिल्मों में भी वे सक्रिय रहे और उन्होंन, सोल्जर, बादशाह और सड़क जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया।
दोस्त ने जताया शोक
‘महाभारत’ में अर्जुन की भूमिका निभाने वाले फिरोज खान ने कहा, “हां, यह सच है कि पंकज अब इस दुनिया में नहीं रहे। मैंने एक अच्छा दोस्त खो दिया है। वह बहुत ही अच्छे इंसान थे। मैं अब भी सदमे में हूं और कुछ कहने की हालत में नहीं हूं।”
पर्सनल लाइफ
पंकज धीर के परिवार में उनका बेटा निकितिन धीर हैं, जो फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में सक्रिय अभिनेता हैं। निकितिन की पत्नी कृतिका सेंगर भी जानी-मानी टीवी अभिनेत्री हैं।
श्रद्धांजलि
पंकज धीर का जाना भारतीय टीवी और फिल्म जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी यादें, खासकर कर्ण के किरदार में उनका योगदान, भारतीय दर्शकों के दिलों में हमेशा ज़िंदा रहेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here