Home Latest News PM नरेंद्र मोदी का आज 75वां जन्मदिन, जानें 11 सालों की सत्ता...

PM नरेंद्र मोदी का आज 75वां जन्मदिन, जानें 11 सालों की सत्ता में लिए कौन-कौन से ऐतिहासिक फैसले

477
0
Google search engine

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। देश और दुनिया से शुभकामनाओं की बारिश हो रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। देश और दुनिया से शुभकामनाओं की बारिश हो रही है। 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में जन्मे मोदी अब तक के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले भारतीय प्रधानमंत्रियों में से एक बन चुके हैं। 2014 में सत्ता में आने के बाद से उन्होंने भारत की दिशा और दशा बदलने के लिए कई कड़े, साहसिक और ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। आइए जानते हैं मोदी सरकार के 11 वर्षों में लिए गए ऐसे ही 11 बड़े फैसलों के बारे में, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुके हैं।
1. सर्जिकल और एयर स्ट्राइक
2016 में उरी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 में पुलवामा हमले के बाद बालाकोट एयर स्ट्राइक ने भारत की आतंकवाद के खिलाफ नीति को पूरी तरह बदल दिया। यह पहली बार था जब भारत ने आतंक के जवाब में सीमा पार जाकर कार्रवाई की। मोदी सरकार का यह साहसिक फैसला भारत की रक्षा नीति में एक नई परंपरा बना गया।
2. आर्टिकल 370 हटाना
5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिया। यह ऐसा कदम था, जिसकी कल्पना भी दशकों तक नहीं की जा सकी थी। इस फैसले ने जम्मू-कश्मीर को मुख्यधारा में लाकर भारत के संघीय ढांचे को और भी मजबूत किया।
3. तीन तलाक पर प्रतिबंध: मुस्लिम महिलाओं को मिला अधिकार
मोदी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए तीन तलाक को अपराध घोषित कर दिया। यह कदम लोगों की समानता की दिशा में एक बड़ा सुधार साबित हुआ। इससे लाखों महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा और सम्मान मिला।
4. GST लागू करना
देश में वस्तु एवं सेवा कर (GST) की शुरुआत 1 जुलाई 2017 को हुई। यह आज़ाद भारत की कर व्यवस्था में सबसे बड़ा सुधार था। इससे देशभर में व्यापार आसान हुआ और टैक्स प्रणाली को पारदर्शी बनाया गया।
5. डिजिटल इंडिया और UPI क्रांति
‘डिजिटल इंडिया’ के तहत भारत ने तकनीकी क्षेत्र में लंबी छलांग लगाई। खासकर UPI ने भुगतान प्रणाली को आम आदमी के लिए बेहद सरल बना दिया। आज भारत दुनिया में सबसे ज्यादा डिजिटल ट्रांजैक्शन करने वाला देश बन चुका है।
6. नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA)
CAA के माध्यम से पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए शरणार्थियों को नागरिकता देने का रास्ता साफ किया गया। हालांकि इस पर राजनीति गर्म रही, लेकिन सरकार अपने फैसले पर अडिग रही।
7. भारत को आत्मनिर्भर बनाया
‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ के तहत रक्षा क्षेत्र में स्वदेशीकरण को बढ़ावा मिला। भारत अब हथियारों का आयातक ही नहीं, निर्यातक भी बन चुका है। ब्रह्मोस मिसाइल, तेजस लड़ाकू विमान, और स्वदेशी ड्रोन आज भारत की ताकत का प्रतीक बन चुके हैं।
8. स्वच्छ भारत अभियान
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती से पहले देश को खुले में शौच से मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया और उसे हासिल भी किया गया। इस अभियान ने भारत में स्वच्छता को सिर्फ नीति नहीं, बल्कि संस्कृति का हिस्सा बना दिया।
9. जनधन योजना- वित्तीय समावेशन की मिसाल
मोदी सरकार की इस योजना के तहत करोड़ों भारतीयों को पहली बार बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा गया। आज गरीबों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ उनके खाते में मिल रहा है।
10. कोरोना काल में वैक्सीनेशन और आत्मनिर्भरता
कोरोना महामारी के दौरान भारत ने रिकॉर्ड समय में न केवल दो स्वदेशी वैक्सीन विकसित कीं, बल्कि दुनिया को भी वैक्सीन सप्लाई करके ‘वैक्सीन मैत्री’ का उदाहरण पेश किया। महामारी के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था ने वापसी की और आत्मनिर्भर भारत का बीज और गहरा हुआ।
11. इंफ्रास्ट्रक्चर का कायाकल्प- भारत की नई तस्वीर
देशभर में तेज़ी से बनते एक्सप्रेसवे, हाईवे, आधुनिक रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और स्मार्ट सिटी भारत के नए युग की कहानी कह रहे हैं। पीएम गतिशक्ति योजना और मिशन मैन्युफैक्चरिंग जैसे कदमों से भारत वैश्विक निर्माण हब बनने की ओर अग्रसर है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here