Home Latest News गैंगस्टर Lawrence Bishnoi का करीबी हिमांशु सूद गिरफ्तार, DGP बोले- टारगेट किलिंग...

गैंगस्टर Lawrence Bishnoi का करीबी हिमांशु सूद गिरफ्तार, DGP बोले- टारगेट किलिंग की बड़ी साजिश नाकाम

156
0
Google search engine

पंजाब के जालंधर पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी हिमांशु सूद को गिरफ्तार कर लिया है।

 पंजाब के जालंधर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंजाब पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी हिमांशु सूद को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा रची गई टारगेट किलिंग की साजिश को नाकाम कर दिया है। गिरफ्तार हिमांशु सूद दुबई में रहने वाले नमित शर्मा के ऑर्डर पर इस टारगेट किलिंग को अंजाम दे रहा था। इस बात की जानकारी खुद पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट पर दी।
दुबई में बैठा है मास्टरमाइंड
पंजाब डीजीपी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि जालंधर की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग की टारगेट किलिंग की साजिश को नाकाम किया है। इसके साथ ही इस साजिश को ऑपरेट कर रहे हिमांशु सूद को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कपूरथला के फगवाड़ा से गिरफ्तार किया है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि इस टारगेट किलिंग का असली मास्टरमाइंड नमित शर्मा है, जो इस समय दुबई में बैठा है। नमित शर्मा के निर्देश पर ही हिमांशु सूद ने इस टारगेट किलिंग का प्लान बनाया। नमित शर्मा और हिमांशु सूद दोनों ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सहयोगी हैं।
टारगेट किलिंग की साजिश नाकाम
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही आरोपी हिमांशु सूद ने नमित शर्मा के निर्देश पर अपने गैंग के साथ मिलकर हरिद्वार में एक होटल कारोबारी पर फायरिंग की थी। खुफिया जानकारी और टेक्नीकल इनपुट के आधार पर पुलिस की टीम ने हिमांशु सूद के इस टारगेट किलिंग की साजिश पर पानी फेर दिया। पुलिस को आरोपी के पास से 2 पिस्तौल बरामद हुई हैं। फिलहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here