Home Latest News Punjab के 16 जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट, गरज के...

Punjab के 16 जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट, गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं

159
0
Google search engine

पंजाब में आज बारिश के चलते 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 पंजाब में आज बारिश के चलते 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के कई हिस्सों में पहुंच गया है। अगर मानसून इसी गति से आगे बढ़ता रहा तो अनुमान है कि आज पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में प्रवेश कर जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों तक मानसून पंजाब में प्रवेश के लिए अनुकूल है।
पंजाब के कई जिलों में रात के समय रुक-रुक कर बारिश हुई। जिसके बाद सुबह मौसम सुहाना रहा। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में औसतन 1.7 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री कम दर्ज किया गया। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अमृतसर में 37.6 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 34.8 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 35 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बारिश के लिए येलो अलर्ट-
आज बारिश के चलते पंजाब के 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, संगरूर, मानसा और बरनाला में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
भारी बारिश की चेतावनी-
मौसम विभाग ने अगले सप्ताह के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। 26 जून तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। 22 जून को चंडीगढ़ और उत्तरी हरियाणा में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here