Home Latest News Punjab Weather Today: राज्य के 8 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट,...

Punjab Weather Today: राज्य के 8 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

60
0
Google search engine

पंजाब में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है।

राज्य में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राज्य के कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी के साथ आज सुबह राहत भरी शुरुआत हुई। मौसम विभाग ने 22 जून तक पंजाब के आठ जिलों के लिए बारिश और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस चेतावनी के तहत हिमाचल सीमा से लगे जिले होशियारपुर, पठानकोट, नवांशहर, मोहाली, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और गुरदासपुर प्रभावित हो सकते हैं।
-अमृतसर में लोगों को मिली राहत
अमृतसर में सुबह की हल्की बारिश ने गर्मी से थोड़ी राहत दी, हालांकि दिन में उमस बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में बारिश के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। राज्य में 21 और 22 जून को अधिकांश जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।
-पिछले कुछ दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव
पंजाब में पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। बीती शाम पठानकोट सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य प्रमुख शहरों में अमृतसर और रूपनगर में तापमान 38°C तक पहुंच गया, जबकि लुधियाना, पटियाला, और फरीदकोट में भी पारा 34-36 डिग्री के बीच रहा। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 1.7 डिग्री कम है, लेकिन मानसून से पहले गर्मी दोबारा तेज हो सकती है।
इस बीच, प्रदेशवासियों को अगले कुछ दिनों में मानसून की पहली बौछारों का इंतजार है। विभाग के मुताबिक, 4-5 दिनों में मानसूनी हवाएं पंजाब में दस्तक दे सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट और उमस से राहत की उम्मीद की जा रही है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here