Home Latest News RCB ने रचा इतिहास, IPL 2025 में पहली बार बना चैंपियन… जानिए...

RCB ने रचा इतिहास, IPL 2025 में पहली बार बना चैंपियन… जानिए किस टीम को मिले कितने पैसे

88
0
Google search engine

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आखिरकार इंतजार खत्म कर दिया! IPL 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर RCB ने अपना पहला खिताब जीत लिया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आखिरकार इंतजार खत्म कर दिया! IPL 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर RCB ने अपना पहला खिताब जीत लिया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस ऐतिहासिक मुकाबले में विराट कोहली की टीम ने जीत का स्वाद चखा और फैंस के 17 साल पुराने सपने को सच कर दिया। इसी बीच आज हम यह जानेंगे की किस टीम को कितना पैसा दिया गया। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
पहले बैटिंगफिर शानदार बॉलिंग
-RCB ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और 9 विकेट पर 190 रन बनाए।
-सबसे ज्यादा रन विराट कोहली (43 रन) ने बनाए।
-पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह और काइल जैमीसन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट झटके।
-जवाब में पंजाब किंग्स 184/7 रन ही बना सकी।
पुरस्कारों की बारिश: कौन क्या जीतकर गया?
-विजेता – RCB
  • प्राइज मनी: ₹20 करोड़
  • खास उपलब्धि: पहली बार चैंपियन बनी
-उपविजेता – पंजाब किंग्स
  • प्राइज मनी: ₹12.5 करोड़
  • दूसरी बार फाइनल में हार
-तीसरे स्थान पर – मुंबई इंडियंस
  • क्वालीफायर-तक सफर
  • प्राइज मनी: ₹7 करोड़
-चौथा स्थान – गुजरात टाइटंस
  • एलिमिनेटर में हार
  • प्राइज मनी: ₹6.5 करोड़
आईपीएल 2025 के खास अवॉर्ड्स
पुरस्कार
खिलाड़ी
टीम
प्राइज मनी
मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर
सूर्यकुमार यादव
मुंबई इंडियंस
₹10 लाख
ऑरेंज कैप (759 रन)
बी. साई सुदर्शन
गुजरात टाइटंस
₹10 लाख
पर्पल कैप (25 विकेट)
प्रसिद्ध कृष्णा
गुजरात टाइटंस
₹10 लाख
बेस्ट कैच
कामिंदु मेंडिस
 सनराइजर्स हैदराबाद 
₹10 लाख
इमर्जिंग प्लेयर
बी. साई सुदर्शन
गुजरात टाइटंस
₹10 लाख
सर्वाधिक छक्के
निकोलस पूरन
-लखनऊ सुपर जायंट्स 
₹10 लाख
फैंटेसी प्लेयर ऑफ द सीजन
बी. साई सुदर्शन
गुजरात टाइटंस
₹10 लाख
जीत केवल RCB की नहीं पूरे फैंस की…

RCB की जीत केवल एक टीम की नहीं, बल्कि उन लाखों फैंस की भी है जो हर साल “ई साल कप नामदे” कहते रहे। इस साल सच में “कप नामदु” हो गया! अब देखना होगा कि अगले सीजन में कौन सी टीम खिताब के लिए दावेदारी पेश करती है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here