Home Latest News Baba Saheb की प्रतिमा पर Khalistani नारे लिखने वाले 3 युवक...

Baba Saheb की प्रतिमा पर Khalistani नारे लिखने वाले 3 युवक गिरफ्तार, कनाडा से हुई वारदात की Planning

76
0
Google search engine

देहात पुलिस ने खालिस्तानी नारे लिखने वाले 3 युवकों को गिरफ्तार किया है।

देहात पुलिस ने खालिस्तानी नारे लिखने वाले 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि तीनों युवकों ने माना है कि उन्हें नारे लिखने का टारगेट खालिस्तानी समर्थक और आतंकवादी गुरपतवंत पन्नू की तरफ से मिला था। तीनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। तीनों की उम्र महज 19-19 साल है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नकोदर के मोहल्ला रणजीत नगर के रहने वाले तेजपाल सिंह उर्फ पाली, नकोदर के मोहल्ला गुरु तेग बहादुर नगर के रहने वाले कार्तिक और थाना सदर नकोदर के एरिया में आते खानपुर ढड्डां के रहने वाले वीर सुखपाल सिंह के रूप में हुई है।
वहीं, केस में पुलिस ने अमरीका में बैठे आतंकी गुरपतवंत पन्नू, कनाडा में बैठे आतंकी बलकरण सिंह (नकोदर) और यूके में रह रहे जसकरण प्रीत सिंह उर्फ बावा (जालंधर के खानपुर गांव का) को नामजद किया है। जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि थाना सदर नकोदर की पुलिस ने तीनों आरोपियों को 14 अप्रैल सुबह गिरफ्तार किया है।
आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता चला है कि विदेश से वीर सुखपाल को नारे लिखने के लिए प्रेरित किया गया था। कनाडा से बलकरण सिंह ने वीर सुखपाल सिंह के खाते में पैसे डाले और वारदात की प्लानिंग की। इसके बाद उसने दो अन्य साथियों के साथ नकोदर बाईपास के पास खालिस्तानी नारे लिखे। इसकी वीडियो बनाकर विदेश में बैठे आतंकियों को भेजी। इसके बाद इन्हें पोस्ट कर पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here