Home Latest News Holiday News : लगातार 3 छुट्टियां… इस दिन बंद रहेंगे स्कूल-दफ्तर, बच्चों...

Holiday News : लगातार 3 छुट्टियां… इस दिन बंद रहेंगे स्कूल-दफ्तर, बच्चों की लगी मौज

72
0
Google search engine

 होली की छुट्टियां खत्म होने के बाद इस महीने फिर लगातार 3 छुट्टियां पड़ने जा रही हैं।

पंजाब में स्कूली बच्चों की खूब मौज लगी हुई है। बता दें कि होली की छुट्टियां खत्म होने के बाद इस महीने फिर लगातार 3 छुट्टियां पड़ने जा रही हैं। जिससे बच्चों में खुशी की लहर है। बता दे कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीदी दिवस के कारण 23 मार्च को प्रदेश में अवकाश घोषित किया गया है।
इस दिन बंद रहेंगे स्कूल-दफ्तर
मिली जानकारी के अनुसार इस महीने लगातार 3 छुट्टियां आ रही है। 23 मार्च को शहीद-ए-आजम स.भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीदी दिवस के के मौके पर छुट्टी का ऐलान किया गया है। वहीं इसके बाद राज्य सरकार द्वारा 31 मार्च दिन सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है। दरअसल इस दिन ईद-उल-फितर है, जिसके चलते पंजाब सरकार द्वारा राज्य भर में अवकाश का ऐलान किया गया है। इस दिन स्कूल, कॉलेज, दफ्तर और अन्य शैक्षणिक विभाग बंद रहेंगे।
दफ्तरों में शनिवार की भी छुट्टी
बता दें कि 31 मार्च सोमवार है जबकि 30 मार्च रविवार है। इससे पहले कुछ स्कूलों और दफ्तरों में शनिवार को भी छुट्टी रहती है, इसलिए शनिवार, रविवार और सोमवार को लगातार 3 छुट्टियां रहेंगी।
ईद-उल-फितर 2025 का महत्व
इस्लाम में ईद का विशेष महत्व है। इसे उपवास की समाप्ति के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग सुबह नमाज़ पढ़ते हैं और अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं। इसके बाद लोग एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। इस दिन विभिन्न व्यंजनों के साथ-साथ मिठाइयां भी बनाई जाती हैं।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here