Home haryana 12वीं फेल ने कैसे बदली Vikrant Massey की किस्मत

12वीं फेल ने कैसे बदली Vikrant Massey की किस्मत

82
0
Google search engine

अभिनेता विक्रांत मैसी अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में आ ही जाते हैं।

अभिनेता विक्रांत मैसी बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। पहले विक्रांत अपनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को लेकर चर्चा में थे। इसके बाद वो अपने फिल्मों से ब्रेक लेने वाले पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ गए।
इंटरनेट पर विक्रांत को लेकर खूब बातें हुई। वहीं, अब विक्रांत मैसी फिर से चर्चा में हैं। इस बार एक्टर अपने ओटीटी ब्रेक को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं।
OTT कमबैक पर विक्रांत का रिएक्शन
दरअसल, हाल ही में विक्रांत मैसी ने ईटाइम्स के साथ के इंटरव्यू में इस बारे में बात की। इस दौरान विक्रांत ने बताया कि उन्होंने ओटीटी प्रोजेक्ट्स को करना बंद नहीं किया है और वो ओटीटी पर आने के लिए किसी बेहतर स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर स्क्रिप्ट अच्छी है, तो मैं उसे बिल्कुल करूंगा। इसके अलावा उन्होंने 12वीं फेल में अपनी सराहना पर भी बात की।

12वीं फेल ने बदली किस्मत

इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि 12वीं फेल ने उनके फ्यूचर प्रोजेक्ट्स के लिए फैंस की भी उम्मीदें बढ़ा दी हैं और लोगों ने उन्हें खूब प्यार दिया है। इसके अलावा उन्होंने ‘द साबरमती रिपोर्ट’ पर अपनी आलोचना पर भी बात की।
उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें ट्रोल किया गया। उनका कहना है कि दर्शकों का रिएक्शन किसी किरदार के बिहेवियर को समझने के आधार पर बदल सकता है।
ट्रोलर्स से कैसे निपटते हैं विक्रांत
विक्रांत ने कहा कि ट्रोलर्स से निपटना अब उनके काम का ही एक हिस्सा बन गया है। हालांकि, इंटरनेट पर होने वाले चर्चा को वो नजरअंदाज करते हैं, लेकिन उनका ये भी कहना है कि जब ये लोग उनकी फैमिली और चाहने वालों पर भी वार करते हैं, तो ये बहुत हर्ट करता है। इसके बाद भी वो उन कहानियों की ओर ध्यान खींचते हैं, जिनपर वो सच में भरोसा करते हैं।
किस चीज को आशीर्वाद के रूप में लेते हैं विक्रांत?
इसके आगे विक्रांत ने फिल्मों में अपने किरदार पर बात की और कहा कि कोई भी फिल्म हो उन्हें लगता है कि यही वो रोल हैं जो उन्हें निभाने हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने पिता बनने के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि यह उनकी लाइफ का सबसे अच्छा रोल है। इस एक्सपीरियंस को वो एक एक आशीर्वाद के रूप में लेते हैं।
बेटे ने बेहतर इंसान बनाया
विक्रांत का कहना है कि वरदान ने उन्हें एक बेहतर इंसान बनाया है। काम के बाद घर आकर अपने बेटे की मुस्कुराती आंखों को देखना एक अलग ही एक्सपीरियंस है। विक्रांत अपने बेटे वरदान को अपनी लाइफ का सबसे बड़ा गिफ्ट मानते हैं और कहते हैं कि पिता बनने के बाद उन्हें एक अलग ही एहसास हुआ है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here