Home Latest News Punjab में छाई जहरीली धुंध…सांस लेना हुआ मुश्किल

Punjab में छाई जहरीली धुंध…सांस लेना हुआ मुश्किल

159
0
Google search engine

चंडीगढ़ और पंजाब के ज्यादातर शहर धुंध की चपेट में हैं।

Chandighar और Punjab के ज्यादातर शहर धुंध की चपेट में हैं। चंडीगढ़ की हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है, क्योंकि AQI बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ है।
चंडीगढ़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 375 को पार कर गया है। इसका सीधा मतलब है कि यहां सांस लेना रोजाना बीस सिगरेट पीने के बराबर है। जो सेहत के लिए बेहद खतरनाक है।
वहीं, पंजाब के मंडीगढ़ गोबिंदगढ़ में सबसे ज्यादा AQI 269 दर्ज किया गया है। 24 घंटे में राज्य के तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट आई है। अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। बठिंडा में सबसे ज्यादा 30.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।
वहीं, मौसम विभाग ने 15 नवंबर तक घने धुंध का अलर्ट जारी किया है। इसके चलते विजिबिलिटी कम हो गई है। इसके चलते हवाई और सड़क परिवहन प्रभावित हो सकता है।
विशेषज्ञों के अनुसार लोगों को तय समय से पहले ही घरों से निकलना चाहिए। गाड़ी को लेन में चलाना चाहिए। ट्रैफिक लाइट का प्रयोग करना चाहिए। चंडीगढ़ में हवा की गुणवत्ता 5 दिनों से खराब है।
बुधवार सुबह 5 बजे चंडीगढ़ का एक्यूआई बेहद खतरनाक स्तर पर था। सेक्टर-22 से सटे इलाके का एक्यूआई 370 दर्ज किया गया, जबकि पंजाब यूनिवर्सिटी और चंडीगढ़ से सटे इलाके का एक्यूआई 320 और मोहाली से सटे सेक्टर-52 का एक्यूआई 352 रहा।
वहीं पंजाब के जिलों की बात करें तो अमृतसर का एक्यूआई 254, बठिंडा का 151, जालंधर का 232, लुधियाना का 228, मंडी गोबिंदगढ़ का 289 और पटियाला का 269 रहा। जबकि रूपनगर का एक्यूआई 190 रहा हैं।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here