Home delhi रेल कर्मचारियों को PM मोदी का बड़ा तोहफा, दिवाली पर मिलेगा बोनस

रेल कर्मचारियों को PM मोदी का बड़ा तोहफा, दिवाली पर मिलेगा बोनस

167
0
Google search engine

पीएम मोदी की अगुवाई में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए। इसमें से एक निर्णय रेलवे कर्मचारियों के बोनस से जुड़ा है। कर्मचारियों को 78 दिनों का दिवाली बोनस दिया जाएगा।

इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस वार्ता के जरिए दी। यह बोनस उत्पादकता से जुड़े रेल कर्मचारियों को दिया जाएगा। सरकार 2029 करोड़ की राशि बोनस के तौर पर देगी।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की ओर से दिए जाने वाले बोनस से करीब 11.72 लाख कर्मचारी प्रभावित होंगे।

यह बोनस रेलवे कर्मचारियों की विभिन्न कैटेगरी जैसे लोको पायलट, ट्रैक मेंटेनेंस, ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, टेक्निशियन हेल्पर, पाॅइट्समैन आदि को दी जाएगी। यह बोनस रेलवे के कर्मचारियों को दिया जाएगा।

दशहरा की छुट्टियों से पहले मिलेगा बोनस

बता दें बोनस की रकम कर्मचारियों को दुर्गा पूजा या दशहरा की छुट्टियों से पहले मिलता है। ऐसे में दुर्गा पूजा या दशहरा की छुट्टियों से पहले पेमेंट कर दिया जाएगा। बोनस के तौर पर कर्मचारियों को अधिकतम 17 हजार 951 रुपये मिलेंगे।

बता दें कि 2023-24 के दौरान रेलवे का प्रदर्शन शानदार रहा। इस दौरान रेलवे ने 1588 मिलियन टन का माल लोड किया वहीं 6.7 अरब यात्रियों सफर किया। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि रेलवे में फिलहाल 58 हजार 642 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है।

Google search engine