Home Latest News Phillaur में ओवरटेक करते समय 2 गाड़ियां टकराईं:डिवाइडर के पेड़ उखाड़ दूसरी...

Phillaur में ओवरटेक करते समय 2 गाड़ियां टकराईं:डिवाइडर के पेड़ उखाड़ दूसरी लेन में पलटीं; कार सवार गंभीर घायल

1
0
Google search engine

एसएसएफ ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

जालंधर जिले के फिल्लौर में नेशनल हाईवे-44 पर ओवरटेक करने के दौरान बोलेरो पिकअप और कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां डिवाइडर पर लगे पेड़ों को उखाड़ते हुए दूसरी लेन में जा पलटीं। हादसे में कार सवार दो लोगों में से एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे फिल्लौर के सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद जालंधर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, बोलेरो पिकअप चालक कमल जालंधर से सामान लोड कर लखनऊ जा रहा था। उसने बताया कि कार सवार पिछले एक-दो किलोमीटर से लगातार कट मार रहे थे। आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में कार अचानक पिकअप के सामने आ गई। दोनों वाहनों की रफ्तार करीब 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर पिकअप से टकरा गई, जिससे दोनों वाहन संतुलन खो बैठे।

गाड़ियों के परखच्चे उड़े

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन डिवाइडर पर लगे पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाते हुए फिल्लौर से गोराया की ओर जाने वाली लेन में जा गिरे। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि पिकअप पलटकर उसके चारों पहिए ऊपर हो गए। सड़क पर कांच और वाहनों के पुर्जे बिखर गए।
सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) की टीम और ड्यूटी अफसर जसविंदर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायल को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में फिलहाल किसी की मौत की सूचना नहीं है।हाईवे पर यातायात सुचारु रखने के लिए क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान पिकअप चालक वाहन में रखा सामान निकालता नजर आया। पुलिस और हाईवे प्रशासन हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here