पीड़ित के अनुसार, अगले दिन वह अपने छोटे भतीजे के साथ घर लौट रहा था।
जालंधर की गढ़ा की लेबर कॉलोनी में चिकन और अंडे की रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति पर देर रात खंडे और छुरों से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के मुताबिक, ऑर्डर देने में देरी को लेकर एक दिन पहले ग्राहक से विवाद हुआ था, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने सुलझा दिया था। घायल की अभी पहचान नहीं हो पाई है।
आरोप है कि अगले दिन दो युवकों ने रास्ते में घेरकर उस पर खंडे और छुरों से हमला कर दिया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि वह गढ़ा की लेबर कॉलोनी में रेहड़ी लगाता है। घटना से एक दिन पहले एक ग्राहक आमलेट बनवाने आया था। काम अधिक होने के कारण देरी हुई तो उसने ग्राहक को पैसे वापस लेने के लिए कहा। इस पर ग्राहक गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर दोनों के बीच हाथापाई हो गई। हालांकि, आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला सुलझा दिया था।
घटना की जानकारी देता पीड़ित।
घर लौटते समय रास्ते में घेरा
पीड़ित के अनुसार, अगले दिन वह अपने छोटे भतीजे के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान दो युवकों ने उसे रास्ते में घेर लिया। उनकी पहचान पंकू उर्फ पंकज और करण उर्फ खुरकी के रूप में बताई गई है। आरोप है कि दोनों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर और बांह पर गंभीर चोटें आईं।
घायल को पहले अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत देखते हुए अमृतसर रेफर करने की सलाह दी, लेकिन परिजनों ने उसे स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।
हमले से पहले की घर की रेकी
पीड़ित का आरोप है कि हमलावर पहले भी उसके घर के आसपास घूम रहे थे और उसे जान का खतरा है। परिवार ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और सुरक्षा देने की मांग की है।