Home Latest News Chandigarh University में मचा बवाल:आधी रात को भिड़े स्टूडेंट्स, गाली-गलौज के बाद...

Chandigarh University में मचा बवाल:आधी रात को भिड़े स्टूडेंट्स, गाली-गलौज के बाद हाथापाई, 2 छात्र घायल; पुलिस फोर्स पहुंची

4
0
Google search engine

मोहाली के घड़ूंआ स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में पंखा चलाने को लेकर छात्रों के बीच विवाद हो गया।

मोहाली के घड़ूंआ स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में पंखा चलाने को लेकर छात्रों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान 2 छात्र घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। विवाद के बाद हॉस्टल परिसर में बड़ी संख्या में छात्र एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर मंगलवार देर रात करीब 11:40 बजे पुलिस की टीम यूनिवर्सिटी परिसर में पहुंची और जांच शुरू की।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हंगामे के PHOTOS…

हंगामे के बादे मौके पर पुलिस पहुंची, नारेबाजी करते हुए छात्र।

हंगामे के बादे मौके पर पुलिस पहुंची, नारेबाजी करते हुए छात्र।

लड़ाई-झगड़े का वीडियो बनाते छात्र।

लड़ाई-झगड़े का वीडियो बनाते छात्र।

2 पॉइंट में जानिए क्या है मामला..

पंखा चलाने को लेकर कहासुनी हुई जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को हॉस्टल जाकिर-बी के एक कमरे में रहने वाले छात्रों के बीच पंखा चलाने को लेकर कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि पहले दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज हुई। इसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल इसकी जानकारी मिलने पर हॉस्टल के अन्य छात्र भी मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में वहां बड़ी संख्या में छात्र जमा हो गए और परिसर में शोर-शराबा शुरू हो गया। घटना के बाद मारपीट से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। हालांकि, इनकी प्रामाणिकता और उनमें दिखाई गई घटना से जुड़े तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मारपीट में घायल छात्र को अस्पताल ले जाते साथी।

मारपीट में घायल छात्र को अस्पताल ले जाते साथी।
डीएसपी ने क्या बताया…
साथी पर चाकू से हमला किया खरड़ के डीएसपी ईशान सिंगला ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में रात करीब साढ़े 11 बजे 2 स्टूडेंट्स के बीच झगड़ा हो गया है। दोनों रूममेट हैं। इनमें से एक ने अपने साथी पर चाकू से हमला कर दिया। घटना की सूचना ब्यास हॉस्टल में फैलने के बाद बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स इकट्ठा हो गए
स्थिति संभालने के लिए 3 टीमें गठित डीएसपी ने बताया कि स्थिति संभालने के लिए पुलिस ने 3 टीमें गठित कीं। इनमें 3 एसपी, 2 डीएसपी और 11 एसएचओ शामिल थे। पुलिस ने करीब 15 मिनट में स्थिति संभाल ली। जब पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं, तो ब्यास हॉस्टल के बाहर बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स जुटे हुए थे। उनमें गुस्सा और आक्रोश था। पुलिस ने स्टूडेंट्स को समझाकर स्थिति नियंत्रित की और रात करीब डेढ़ बजे तक सभी को हॉस्टल भेज दिया।
इलाके में गश्त कर स्थिति पर नजर रखी पुलिस के अनुसार, झगड़ा करने वाले दोनों स्टूडेंट्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद बुधवार सुबह 4 बजे तक पुलिस की टीमें मौके पर तैनात रहीं और इलाके में गश्त कर स्थिति पर नजर रखी। फिलहाल माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here