Home delhi Punjab Congress अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली...

Punjab Congress अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

1
0
Google search engine

माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सरदार परगट सिंह ने नवरात्रि की अष्टमी पर माथा टेका।

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सरदार परगट सिंह ने नवरात्रि की अष्टमी पर माथा टेका।
उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद लिया और पंजाब की प्रगति, शांति, आपसी भाईचारे तथा देश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने सभी नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना भी की।
दर्शन के बाद परगट सिंह ने देश और प्रदेशवासियों को नवरात्रि तथा अष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि माता रानी की कृपा सभी पर बनी रहे और समाज में शांति, सद्भाव व भाईचारा मजबूत हो।
मंदिर परिसर में नेताओं ने श्रद्धापूर्वक शीश नवाया और माता रानी से जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर मंदिर न्यास और स्थानीय पुजारियों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। उन्हें माता रानी की चुनरी और प्रसाद भी भेंट किया गया।

काग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद थे

इसके अलावा पूर्व मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा, पूर्व मंत्री व कार्यकारी अध्यक्ष संगत सिंह गिलजियां, पूर्व मंत्री शाम सुंदर अरोड़ा, पूर्व विधायक इंदु बाला, पूर्व विधायक पवन आदिया और मिक्की डोगरा सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here