Home Latest News Ludhiana में कबाड़ कारोबारी के गोदाम में लूट:बदमाशों ने वर्करों को...

Ludhiana में कबाड़ कारोबारी के गोदाम में लूट:बदमाशों ने वर्करों को बनाया बंधक; प्लास्टिक के थैलों में भरकर स्क्रैप-सिलेंडर उड़ाए

3
0
Google search engine

लुधियाना के ताजपुर रोड पर एक गोदाम में लूट का मामला सामने आया है।

हुंदल चौक के पास कक्का पिंड रोड स्थित एक गोदाम में घुसे 3 से 4 अज्ञात बदमाश प्लास्टिक के थैलों में रखा पीतल और तांबे का स्क्रैप, गैस सिलेंडर, डीवीआर और अन्य सामान चोरी कर ले गए। आरोपी शिकायतकर्ता के कार्यालय की टेबल की दराज में रखी करीब 6 से 7 हजार रुपए की नकदी भी ले गए। थाना जमालपुर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में सतपाल भंडारी निवासी भामियां रोड ने बताया कि वह कक्का गांव रोड, हुंदल चौक के पास किराये पर गोदाम लेकर कबाड़ का काम करता है।
दातर से हमला करने की धमकी
शिकायतकर्ता के अनुसार, 14 और 15 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि के दौरान 3 से 4 अज्ञात व्यक्ति गोदाम में दाखिल हुए। आरोप है कि बदमाशों ने उसके कर्मचारी के हाथ बांध दिए और उसे दातर से हमला करने की धमकी देकर डराया।
इसके बाद आरोपी गोदाम में रखे प्लास्टिक के थैलों में भरा पीतल और तांबे का स्क्रैप, एक गैस सिलेंडर और डीवीआर सहित अन्य सामान गाड़ी में लोड करके ले गए।
थाना जमालपुर में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
शिकायत के आधार पर थाना जमालपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4), 305 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here