Home Latest News Jalandhar में बर्थडे पार्टी में दातर से हमला:4 युवकों के खिलाफ FIR,...

Jalandhar में बर्थडे पार्टी में दातर से हमला:4 युवकों के खिलाफ FIR, परिजन बोले- आरोपियों को अरेस्ट नहीं कर रही पुलिस

16
0
Google search engine
जालंधर के लेदर कॉम्प्लेक्स चौकी एरिया के शेर सिंह कॉलोनी पुल पर रविवार को छात्रों के बीच हुए झगड़े ने नया मोड़ ले लिया है। पीड़ित व आरोपी पक्ष के परिवारों के बीच विवाद अब पुलिस कार्रवाई और अवैध वसूली के गंभीर आरोपों तक पहुंच गया है।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि दोस्तों के बीच केक काटने के दौरान मामूली बात पर शुरू हुआ झगड़ा हिंसक हो गया, जिसमें एक युवक पर दात से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। मामले में नामजद किए गए लड़कों के परिजनों ने लेदर कॉम्प्लेक्स पुलिस चौकी पहुंचकर हंगामा किया और पुलिस प्रशासन पर निष्पक्ष जांच न करने के आरोप लगाए।
आरोपी सागर और उसके भाई का कहना है कि पुलिस मुख्य आरोपी को पकड़ने के बजाय बेकसूर युवकों और उनके परिवारों को प्रताड़ित कर रही है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उनके घर में जबरन घुसी, अभद्रता की, मारपीट की और गाड़ी की चाबियां छीनकर उनके पिता को जबरन चौकी ले आई।
मामले की जानकारी देता मोहल्ले का युवक।
मामले की जानकारी देता मोहल्ले का युवक।
50 हजार रुपए की रंगदारी मांगने का दावा आरोपी पक्ष ने इलाके के ही अंकित नाम के एक युवक पर आरोप लगाया कि उसने केस में नाम हटवाने और मामले को रफा-दफा करने के एवज में 50,000 रुपए की मांग की थी। परिजनों ने कहा कि जब उन्होंने गरीब होने और किराए के मकान में रहने की बात कहकर पैसे देने से मना कर दिया, तो रंजिश रखते हुए पुलिस को उनके घर लाकर बेकसूर युवकों को पकड़वा दिया। जिस लड़के ने मुख्य रूप से हमला किया था, वह खुलेआम घूम रहा है।
CCTV फुटेज में चारों आरोपी दिखे, जांच जारी मामले पर लेदर कॉम्प्लेक्स चौकी प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि पीड़िता सीमा के बयानों के आधार पर चार युवकों प्रयास, एलन, गैरी और गौरव के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारी ने परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि घटनास्थल के CCTV फुटेज खंगाले गए हैं, जिनमें चारों युवक लड़ाई में शामिल दिखाई दे रहे हैं।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि किसी के पास बेगुनाही के सबूत या वीडियो हैं, तो वे वरिष्ठ ACP/DCP के समक्ष अपना पक्ष रख सकते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here