Home Latest News Amritsar में ASI को गोली मारने वाला हिरासत से फरार:सीनियर कांस्टेबल निलंबित;...

Amritsar में ASI को गोली मारने वाला हिरासत से फरार:सीनियर कांस्टेबल निलंबित; हथियार बरामद करने ले गई थी पुलिस, रास्ते में चकमा दिया

57
0
Google search engine

अमृतसर में ASI जसवंत सिंह को गोली मारने के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया।

आरोपी की पहचान गांव झंझोटी निवासी करण के रूप में हुई है। बुधवार रात पुलिस उसे हथियार बरामद करने के लिए मजीठा इलाके में लेकर पहुंची थी।
सूत्रों के हवाले से मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चहल ने सीनियर कांस्टेबल को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया। हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर पुलिस अधिकारी फिलहाल कुछ भी बताने से बच रहे हैं।
पगड़ी भेदकर सिर को छूती निकली गोली जानकारी के मुताबिक, 11 सितंबर की रात राजासांसी इलाके में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस लाइन में तैनात ASI जसवंत सिंह बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उनका पीछा किया और उनके सिर पर गोली चला दी। गोली उनकी पगड़ी को भेदते हुए सिर को छूकर निकल गई, जिससे उन्हें मामूली चोट आई।
टीटीएच ने भी घटना को लेकर जारी किया था पोस्टर शुरुआत में पुलिस अधिकारियों को घटना पर संदेह था, लेकिन करण की गिरफ्तारी के बाद मामले की तस्वीर साफ हुई। पुलिस इसे पुरानी रंजिश से जुड़ा मामला मान रही थी। बाद में तहरीक-ए-तालिबान हिंदोस्तान यानी टीटीएच की ओर से भी इस घटना को लेकर गलत तस्वीर के साथ पोस्टर जारी किया गया था।
CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी को किया गिरफ्तार पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर करण को गिरफ्तार किया था। उसे अदालत में पेश कर पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। पुलिस आरोपी के अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान हथियार की बरामदगी के लिए ले जाते समय आरोपी के फरार होने से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here