Home Latest News Jalandhar में व्यापारी की गाड़ी से बैग चोरी:₹10 लाख कैश था, नाबालिग...

Jalandhar में व्यापारी की गाड़ी से बैग चोरी:₹10 लाख कैश था, नाबालिग निकालकर ले जाता दिखा, टायर में 3 जगह मारे गए थे सुए

6
0
Google search engine

जालंधर में केसर पेट्रोल पंप के बाहर बुधवार देर रात भाटिया इलेक्ट्रॉनिक के मालिक की गाड़ी से चोर कैश से भरा बैग ले गए।

घटना का CCTV भी सामने आया है। इसमें एक नाबालिग बैग निकालकर ले जाता दिख रहा है। घटना उस समय हुई, जब पीड़ित अपनी कार का पंचर लगवा रहा था और कार के पास ही मौजूद था।
शक है कि दुकान बंद करने से ठीक पहले ही युवक रेकी कर रहे थे। कार के टायर में तीन जगह सुए मारे गए हैं। टायर ट्यूबलेस होने के चलते करीब 2 किलोमीटर तक गाड़ी चली, इसके बाद हवा कम हो गई। भाटिया इलेक्ट्रॉनिक्स के गुनीत पाल सिंह ने बताया कि उनके भाई सरण पाल सिंह की गाड़ी से जिस बैग को चुराया गया, उसमें 10 लाख रुपए कैश था।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। वारदात के तुरंत बाद केसर पेट्रोल पंप मालिकों ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध करवा दी।
जानकारी देते हुए भाटिया इलेक्ट्रॉनिक्स के गुनीत पाल सिंह।
जानकारी देते हुए भाटिया इलेक्ट्रॉनिक्स के गुनीत पाल सिंह।
मालिक गुनीत पाल ने 4 पाइंट में बताई घटना…
  • दुकान से निकलते ही कार का टायर प्रेशर जीरो हुआ: गुनीत पाल सिंह ने बताया कि उनके बड़े भाई सरन पाल सिंह, जिनकी अड्डा होशियारपुर में ‘भाटिया इलेक्ट्रिक स्टोर’ नाम से दुकान है, जब सामान्य रूप से वहां से निकले तो कंपनी बाग चौक की लाइटों पर गाड़ी का टायर प्रेशर जीरो दिखाने लगा। वे पंक्चर लगवाने के लिए केसर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे।
  • टायर में किसी ने जबरदस्ती सूए मारे: पंक्चर वाले ने बताया कि टायर में किसी ने जबरदस्ती सूए मारे हुए हैं। जब वे दो-तीन मिनट के लिए गाड़ी से बाहर आकर देखने लगे, तो उतनी ही देर में गाड़ी में से 10 लाख रुपए (रोजाना की बिक्री का कैश) वाला बैग गायब हो गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो गई है, जिसमें एक व्यक्ति बैग उठाता हुआ साफ नजर आ रहा है।
  • पूरी घटना प्री प्लांड लग रही है: गुनीत पाल सिंह के अनुसार, यह पूरी घटना पूरी तरह ‘प्री-प्लान्ड’ लगती है, क्योंकि टायर में सूए मारने के बाद आरोपी पंक्चर की दुकान के बाहर पहले से ही इंतजार कर रहा था। उन्होंने शहर की कानून-व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अगर भीड़भाड़ वाले इलाके में व्यापारी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो कोई भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने निराशा में यहां तक कह दिया कि अब ऐसे हालात बन गए हैं कि हर व्यापारी को अपनी सुरक्षा के लिए साथ में एक-एक सिक्योरिटी गार्ड या बंदूक रखनी पड़ेगी।
  • फोन करने पर 5 मिनट में पहुंच गई पुलिस: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया। गुनीत ने बताया कि एक फोन करने पर ही 5 मिनट के भीतर SHO साहब अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके अलावा DSP ने भी मौके पर आकर और थाने पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा शिकायत लेकर FIR दर्ज की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज समेत सभी रिकॉर्ड्स की गहनता से जांच की जा रही है।
जानकारी देते पुलिस अधिकारी मुख्तयार राय।
जानकारी देते पुलिस अधिकारी मुख्तयार राय।
जानें घटना पर पुलिस ने क्या कहा…
  • पुलिस CCTV खंगाल रही- मामले की पुष्टि करते हुए मुख्तियार राय, पीपीएस, एडीसीपी सिटी-1, जालंधर ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट जालंधर इस घटना को लेकर पूरी तरह गंभीर है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
  • तकनीकी साक्ष्यों पर टिकी जांच- एडीसीपी ने बताया कि पुलिस मैनुअल के साथ-साथ तकनीकी तरीकों से भी जांच को आगे बढ़ा रही है, ताकि आरोपी की जल्द से जल्द पहचान कर उसे सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके। इस संबंध में संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • पुलिस की लोगों से सतर्क रहने की अपील- कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने शहरवासियों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि लोग अपने वाहनों में कीमती सामान या नकदी बिना निगरानी के बिल्कुल न छोड़ें। पुलिस ने यह भी आग्रह किया है कि यदि कहीं भी कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here