Home Latest News Jalandhar में Factory में लगी आग, एक व्यक्ति झुलसा:अंदर केमिकल भरा...

Jalandhar में Factory में लगी आग, एक व्यक्ति झुलसा:अंदर केमिकल भरा था, 30 वर्करों ने भागकर जान बचाई

3
0
Google search engine

जालंधर के बस्ती पीरदार रोड स्थित मोदी मैट्रस फैक्ट्री में आग लग गई।

घटना के वक्त करीब 30 कर्मचारी काम कर रहे थे। सुबह 9 बजे अचानक लोगों ने धुआं उठता देखा और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके साथ ही कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई।
फैक्ट्री के अंदर केमिकल होने के कारण आग काफी भड़क गई है, जिससे इसे बुझाने में दिक्कत हुई। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है।
केशव नामक व्यक्ति ने बताया कि एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। आग लोगों के घरों तक पहुंच गई। पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस एक घंटे के बाद मौके पर पहुंची। किसी भी फैक्टरी के संचालक ने घटना स्थल का आकर जायजा नहीं लिया गया।
इस घटना के दौरान एक लैंटर भी गिर गया। व्यक्ति ने प्रशासन से फैक्ट्री को रिहायशी इलाके से बाहर निकालने की अपील की। केशव के अनुसार, 10 साल पहले भी एक फैक्टरी में आग लगने की घटना सामने आई थी।
तक फैक्ट्री कर्मी ने कहा था कि इस यूनिट को इलाके से बाहर ले जाया जा रहा है और इसे गोदाम के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। लेकिन फैक्ट्री में आज भी गद्दे बनाने का काम चल रहा है। केशव के अनुसार फैक्टरी में भारी मात्रा में एलपीजी कॉमर्शियल सिलेंडर मौजूद है।
फैक्ट्री में आग लगी…4 PHOTOS..
फायर ब्रिगेड की 8 से 10 गाड़ियां पहुंची
एडीएफओ मनिंदर सिंह ने कहा कि उन्हें 9.15 बजे मोदी फार्म फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली थी। घटना की सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। घटना के दौरान फैक्टरी में शेड गिरने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हालांकि 95 प्रतिशत आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने का सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। अभी तक फायर ब्रिगेड की 8 से 10 गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंच गई है। वहीं एक व्यक्ति पैर फिसलने से गिर गया और घायल हो गया।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here