पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाए रखने के लिए अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अनुशासनहीनता व पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में कई नेताओं को संगठन से बाहर कर दिया है। जिन नेताओं पर यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है, उन पर लंबे समय से पार्टी लाइन के खिलाफ काम करने और स्थानीय स्तर पर गुटबाजी को बढ़ावा देने के आरोप थे।
पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाए रखने के लिए अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्रवाई के बाद जारी एक वीडियो संदेश में वह सख्त रुख में नजर आए। उन्होंने कहा कि पार्टी के हितों से ऊपर कोई भी व्यक्ति या नेता नहीं है। संगठन के नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी कार्यकर्ता या नेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कांग्रेसी वर्करों के साथ मौजूद चरणजीत चन्नी।
निष्कासित नेताओं के समर्थकों के बीच असंतोष
इस कार्रवाई के बाद पंजाब कांग्रेस के भीतर मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर चन्नी के समर्थकों का कहना है कि आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने और कार्यकर्ताओं में अनुशासन बनाए रखने के लिए यह कदम बेहद जरूरी था, वहीं निष्कासित नेताओं के समर्थकों के बीच असंतोष का माहौल है।
शक्ति संतुलन को प्रभावित कर सकता है फैसला
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चन्नी द्वारा उठाया गया यह कड़ा कदम पंजाब कांग्रेस के भीतर शक्ति संतुलन को प्रभावित कर सकता है और आने वाले समय में राज्य के सियासी समीकरणों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।