Home Latest News Priyanka Chopra के जन्मदिन पर ‘Varanasi’ से नया लुक जारी, ‘मंदाकिनी’ के...

Priyanka Chopra के जन्मदिन पर ‘Varanasi’ से नया लुक जारी, ‘मंदाकिनी’ के किरदार में दिखा दमदार अंदाज

3
0
Google search engine

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए उनके जन्मदिन पर खास सरप्राइज सामने आया है।

उनकी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ से अभिनेत्री का नया लुक रिलीज किया गया है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ‘मंदाकिनी’ नाम के किरदार में नजर आएंगी।
फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामौली ने सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा के किरदार की पहली झलक शेयर की है। तस्वीरों में प्रियंका का अलग-अलग अंदाज देखने को मिला। एक फोटो में वह काले रंग के कपड़ों में दमदार लुक में नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वह मुस्कुराती हुई दिखाई दे रही हैं।
प्रियंका के इस लुक को शेयर करते हुए एसएस राजामौली ने लिखा, “मुस्कुराए तो नजाकत, खामोश रहे तो आग।” उनके इस पोस्ट के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।
महेश बाबू के साथ नजर आएंगी प्रियंका
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू का एक खास डांस गाना भी देखने को मिल सकता है। बताया जा रहा है कि प्रियंका ने फिल्म में डांस करने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद दोनों ने एक जोशीले गाने की शूटिंग की। फिल्म में महेश बाबू मुख्य किरदार में नजर आएंगे। उनका नाम ‘रुद्र’ बताया जा रहा है। वहीं, मलयालम अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाएंगे।
बड़े स्तर पर बनाई जा रही है फिल्म
‘वाराणसी’ एसएस राजामौली की एक बड़ी एक्शन-एडवेंचर फिल्म है। इसकी कहानी कई देशों और जगहों पर आधारित होगी, जिसमें वाराणसी, अफ्रीका और अंटार्कटिका जैसी लोकेशन देखने को मिल सकती हैं। ‘आरआरआर’ की सफलता के बाद यह एसएस राजामौली की अगली बड़ी फिल्म है। इसे लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
कब रिलीज होगी ‘वाराणसी’?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘वाराणसी’ फिल्म 7 अप्रैल 2027 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। बड़े कलाकारों की मौजूदगी और शानदार शूटिंग के कारण यह फिल्म काफी चर्चा में है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here