Home Latest News पूर्व केंद्रीय मंत्री Vijay Sampla के घर पहुंची SIT, जारी किया समन

पूर्व केंद्रीय मंत्री Vijay Sampla के घर पहुंची SIT, जारी किया समन

4
0
Google search engine

राजनीति से जुड़ी इस समय की बड़ी खबर सामने आई है।

 मिली जानकारी के अनुसार SIT टीम आज सुबह पूर्व केंद्रिय मंत्री विजय सांपला के घर पहुंची। SIT टीम बहलब कलां गोलीकांड मामले में जांच को लेकर विजय सांपला के घर पहुंची। इस दौरान टीम ने विजय सांपला को समन जारी किया।
PunjabKesari
मिली जानकारी के अनुसार, विजय सांपला को SIT की टीम नोटिस देने घर होशियारपुर पहुंची। SIT ने विजय सांपला को 28 जून को चंडीगढ़ पंजाब पुलिस ऑफिसर इंस्टीट्यूट में बुलाया है। आपको बता दें कि, इससे पहले मंगलवार को जालंधर पीएपी कॉम्पलेक्स में SIT के सामने विजय सांपला पेश हुए थे।
PunjabKesari
इस दौरान सांपला ने कहा था कि, उन्हें 2018 में राज्यपाल को सौंपे गए मांग पत्र के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। आज फिर SIT द्वारा समन जारी करके उन्हें पेश होने के लिए कहा है। वहीं विजय सांपला बोले जिस ममरैंडम के आधार पर बुलाया है जब तक मुहैया नहीं करवाते मैं नहीं जाऊंगा। मुझे वह दस्तावेज उपलब्ध करवाए जाएं जिन पर मेरे हस्ताक्षर हैं तभी अपना बयान दे पाऊंगा। लेकिन मुझे फिर से 28 जून को पेश होने के लिए कहा जा रहा है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here