Home Latest News T20 World Cup 2026 Prize Money: टी20 वर्ल्ड कप में दांव पर...

T20 World Cup 2026 Prize Money: टी20 वर्ल्ड कप में दांव पर इतने करोड़ का इनाम, ICC ने लिया बड़ा फैसला

3
0
Google search engine

ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 इंग्लैंड और वेल्स की मेजबानी में शुरू होने जा रहा है.

महिला क्रिकेट के लिए दुनिया भर में बढ़ती दिलचस्पी और इसके बढ़ते कद को देखते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है. इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए प्राइज मनी में भारी बढ़ोतरी की गई है. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून से होने जा रही है, जो अब तक का सबसे बड़ा महिला टी20 वर्ल्ड कप होगा, जिसमें पहली बार 12 टीमें हिस्सा लेंगी. इस दौरान इंग्लैंड के सात मैदानों पर कुल 33 मैच खेले जाएंगे.

टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर मिलेगा कितने करोड़ का इनाम?

आईसीसी ने इस वर्ल्ड कप के लिए प्राइज पूल में भारी इजाफा किया है. इस बार चैंपियन बनने वाली टीम को 2.34 मिलियन डॉलर (22 करोड़ रुपए से ज्यादा) और उपविजेता को 1.17 मिलियन डॉलर (करीब 11 करोड़ रुपए) की राशि मिलेगी. इसके अलावा हर टीम के लिए 247,500 डॉलर (लगभग 2 करोड़ रुपए) की पार्टिसिपेशन राशि भी पक्की की गई है. जो टीमें सेमीफाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर होंगी, उन्हें भी खाली हाथ नहीं लौटना पड़ेगा. सेमीफाइनल हारने वाली टीम को लगभग 6.56 करोड़ रुपए मिलेंगे.
आईसीसी ने केवल नॉकआउट मैचों के लिए ही नहीं, बल्कि लीग स्टेज के मैचों के लिए भी इनामी राशि तय की ह. ग्रुप स्टेज के दौरान हर जीत पर टीम को लगभग 29 लाख रुपए का बोनस मिलेगा. वहीं, पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद, हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम इस बार अपने पहले टी20 वर्ल्ड कप खिताब को जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. जो टूर्नामेंट जीतने की सबसे बड़ी दावेदारों में से एक है.

पहली बार खेलेंगी 12 टीमें

महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार टूर्नामेंट का दायरा बढ़ाया गया है. इस बार 10 की जगह 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं. सभी 12 टीमों को 6-6 के दो ग्रुप में बांटा गया है. लीग स्टेज के दौरान हर टीम अपने ग्रुप की बाकी 5 टीमों से एक-एक मैच खेलेगी. दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सीधे सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी. इस दौरान टूर्नामेंट में कुल 33 मुकाबले खेले जाएंगे.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप

  • ग्रुप 1: भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स.
  • ग्रुप 2: इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, स्कॉटलैंड, आयरलैंड.
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here