Home Latest News Ludhiana: पाना-चाबी बनाने वाली फैक्टरी में जहरीली गैस लीक, पिता-पुत्र समेत तीन...

Ludhiana: पाना-चाबी बनाने वाली फैक्टरी में जहरीली गैस लीक, पिता-पुत्र समेत तीन मजदूरों की मौत

2
0
Google search engine

लुधियाना के आरके रोड पर स्थित पाना-चाबी बनाने वाली फैक्टरी में जहरीली गैस लीक हो गई।

लुधियाना के आरके रोड पर स्थित पाना-चाबी बनाने वाली फैक्टरी में जहरीली गैस लीक हो गई। इस हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन कर्मचारियों की मौत हो गई और कई अन्य मजदूर बेहोश हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना मोती नगर की पुलिस विभिन्न टीमों के साथ पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फैक्टरी में रोजाना की तरह ही प्रोडक्शन का काम चल रहा था। तभी अचानक गैस पाइपलाइन या सिलिंडर से रिसाव शुरू हो गया। देखते ही देखते जहरीली गैस पूरे परिसर में फैल गई, जिस वजह से मजदूरों को संभलने या बाहर जाने का मौका ही नहीं मिला। आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ के कारण कई कर्मचारी मौके पर ही बेहोश हो गए।
इस हादसे में मरने वालों की पहचान माना और उनके बेटे अमित के रूप में हुई है। वहीं तीसरे मृतक की पहचान होनी अभी बाकी है। घटना के समय दोनों मशीन के निचले हिस्से से निकलने वाली मिट्टी को ट्रॉली में लोड कर रहे थे, तभी वे इस जानलेवा गैस के सीधे संपर्क में आ गए। अमित अपने पीछे बेटी, पत्नी, दो बहनें और एक छोटे भाई को छोड़ गए हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों की टीमें एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में हादसे की वजह गैस लीकेज ही मानी जा रही है। SHO भूपिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही पूरी जानकारी दी जाएगी।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here