Home Latest News Punjab Weather: पंजाब के 7 जिलों में आंधी-तूफ़ान और बारिश का अलर्ट,...

Punjab Weather: पंजाब के 7 जिलों में आंधी-तूफ़ान और बारिश का अलर्ट, जानें आने वाले दिनों का हाल

3
0
Google search engine

पंजाब में एक बार फिर गर्मी ने रफ्तार पकड़ लिया है।

आने वाले दिनों में लोगों को तेज गर्म हवाओं और हीटवेव का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के सात जिलों में आंधी, बिजली और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 17 मई से दोबारा भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, बुधवार के मुकाबले तापमान में करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कई जिलों में तापमान सामान्य स्तर के करीब पहुंच चुका है। फरीदकोट में सबसे अधिक 43.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
सात जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा और मानसा में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। साथ ही हल्की से मध्यम बारिश होने के भी आसार हैं। बीते दिन शाम को पंजाब और चंडीगढ़ के कई इलाकों में अचानक तेज तूफान आया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर पेड़ गिरने और बिजली बाधित होने की खबरें भी सामने आईं।
मौसम में बदलाव के संकेत
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हो रहा है। इसके अलावा 15 मई से नई पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे उत्तर-पश्चिम भारत में बादल, बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही 16 मई के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए भी परिस्थितियां अनुकूल बनती दिख रही हैं।
कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार
पंजाब के चार जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सिय से अधिक दर्ज किया गया। बठिंडा सबसे गर्म जिलों में शामिल रहा, जहां एयरपोर्ट पर तापमान 43.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा फरीदकोट AMFU स्टेशन – 43.7°C, फाजिल्का (अबोहर) – 40.7°C, बठिंडा – 41.2°C, पटियाला – 39°C, लुधियाना – 38.8°C, चंडीगढ़ – 38.6°C, अमृतसर – 38.5°C रहेगा।
अगले तीन दिनों का मौसम अपडेट
15 और 16 मई: मौसम साफ रहने की संभावना, कोई विशेष चेतावनी नहीं।
17 मई: फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा में हीटवेव चलने की आशंका।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here