Home Latest News Jalandhar काउंटर इंटेलिजेंस की बड़ी कार्रवाई: ISI समर्थित जासूसी नेटवर्क का मुख्य...

Jalandhar काउंटर इंटेलिजेंस की बड़ी कार्रवाई: ISI समर्थित जासूसी नेटवर्क का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

6
0
Google search engine

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इस पूरे मामले की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के माध्यम से साझा की।

पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों ने एक अहम कार्रवाई करते हुए जालंधर से संचालित हो रहे ISI समर्थित जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। बता दें कि काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने इस ऑपरेशन के दौरान फिरोजपुर निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ ‘सुखा’ को गिरफ्तार किया है, जिसे इस मॉड्यूल का प्रमुख संचालक माना जा रहा है।
जांच के दौरान कपूरथला से चीन निर्मित सोलर सीसीटीवी कैमरे भी बरामद किए गए हैं, जो 4G कनेक्टिविटी से लैस हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इन उपकरणों का इस्तेमाल संवेदनशील और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थानों पर निगरानी के लिए किया जा रहा था।
DGP गौरव यादव ने दी जानकारी
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इस पूरे मामले की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के माध्यम से साझा की। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी और उसके सहयोगी सेना से जुड़े प्रतिष्ठानों सहित कई अहम जगहों पर गुप्त रूप से कैमरे लगाकर गतिविधियों पर नजर रखते थे। इन कैमरों से मिलने वाली लाइव फुटेज मोबाइल ऐप्स के जरिए पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स तक पहुंचाई जाती थी।
स्पेशल ऑपरेशन सेल में FIR दर्ज
इस गंभीर मामले में अमृतसर स्थित स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फिलहाल जांच एजेंसियां इस नेटवर्क की गहराई से पड़ताल कर रही हैं, ताकि इसके अन्य सदस्यों और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शनों का खुलासा किया जा सके।
पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य में किसी भी प्रकार की जासूसी या राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुरक्षा एजेंसियां ऐसे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने और प्रदेश में शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क और सक्रिय हैं।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here