Home Latest News Dhurandhar 2 की सक्सेस के बाद राकेश बेदी पर मेहरबान मेकर्स, फीस...

Dhurandhar 2 की सक्सेस के बाद राकेश बेदी पर मेहरबान मेकर्स, फीस से दोगुना दे दिया बोनस

7
0
Google search engine

रणवीर सिंह और आदित्य धर की ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइज़ी की सफलता का जश्न अब कलाकार भी मना रहे हैं.

 रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइज़ी इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. लोगों ने फिल्म के दोनों पार्ट्स को काफी पसंद किया है. फिल्म के लीड स्टार्स को तो दर्शकों के बीच तारीफ मिल रही है, लेकिन इस फिल्म के बाकी किरदार भी इस सक्सेस को बरपूर एंजॉय कर रहे है. ऐसे में फिल्म में जमील जमाली का किरदार निभाने वाले राकेश बेदी के लिए फिल्ममेकर्स ने एक और सरप्राइज की बारिश कर दी है.
आदित्य धर की डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ का पहला पार्ट दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ था. जिसके 3 महीने बाद ही सिनेमाघरों में दूसरे पार्ट ने भी दस्तक दे दी. दोनों ही फिल्मों ने तारीफ के साथ खूब कमाई भी का है. हालांकि, फिल्म के सभी कलाकारों को लेकर चर्चा हो रही है, लेकिन जिनको लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वो राकेश बेदी हैं. फिल्म में उनके कमाल के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया है और उनके डायलॉग्स भी खूब फेमस हुए हैं.

फीस से दोगुना बोनस

हाल ही में खबर सामने आई है कि फिल्म के प्रोड्यूसर राकेश बेदी के किरदार से इतना खुश हुए हैं कि उन्हें बोनस दिया है. कमाल की बात ये है कि ये बोनस उनकी फीस से दोगुनी है. फिल्म से जुड़े एक सोर्स ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में इसका खुलासा किया है. जानकारी के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ के लिए राकेश बेदी को 50 लाख रुपये फीस के तौर पर मिले हैं, जिसके बाद अब उन्हें बोनस में 1 करोड़ रुपये का चेक मिला है.

Rakesh Bedi Bonus (1)

बेटी के कहने पर की थी हां

राकेश बेदी ने जमील जमाली नाम के किरदार से फिल्म में जबरदस्त छाप छोड़ी. उनका अंदाज, कॉमिक टाइमिंग और डायलॉग्स सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुए, जिसके बाद ये किरदार फिल्म का बड़ा हाइलाइट बन गया. हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें, तो राकेश बेदी शुरू में इस फिल्म के लिए हामी नहीं भर रहे थे, लेकिन उन्होंने अपनी बेटी के कहने पर उन्होंने ‘धुरंधर’ के लिए हां कर दी. अब फिल्म की कमाई ये दिखाती है कि फिल्म के किरदारों के लिए सभी एक्टर्स एकदम परफेक्ट हैं.
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here