Home haryana Chandigarh में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या मामले में 2 शूटरों का एनकाउंटर,...

Chandigarh में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या मामले में 2 शूटरों का एनकाउंटर, AGTF ने की बड़ी कार्रवाई

13
0
Google search engine

 चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर चरणप्रीत सिंह नागरा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

बता दें कि पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने हरियाणा के कैथल में हुए एक एनकाउंटर के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राजन उर्फ पीयूष पहलवान, जो फिरोजपुर का रहने वाला है, और प्रीतम शाह, जो नवांशहर से ताल्लुक रखता है, शामिल हैं। बताया जा रहा है कि राजन हाल ही में नेपाल के रास्ते मलेशिया से अवैध रूप से भारत लौटा था। दोनों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

एनकाउंटर में घायल हुए आरोपी

AGTF ने जब दोनों को पकड़ने की कोशिश की, तो आरोपियों ने भागने के लिए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए। इसके बाद उन्हें मौके पर ही काबू कर लिया गया। पुलिस ने उनके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और हथियार भी बरामद कर लिए हैं।

कैसे हुई थी वारदात

बीते दिन बुधवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में दिनदहाड़े इस सनसनीखेज हत्या को अंजाम दिया गया था। चरणप्रीत सिंह नागरा जिम से वर्कआउट करके अपनी फॉर्च्यूनर कार से घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ करीब 12 राउंड फायरिंग की।

गोलियां लगने के बाद नागरा ड्राइविंग सीट पर ही गिर पड़े। उनके साथियों ने उन्हें तुरंत PGI अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन ज्यादा खून बह जाने के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

CCTV फुटेज में कैद हुई वारदात

घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक हमलावर पहले कार की कंडक्टर साइड से और फिर ड्राइवर साइड से लगातार फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। वारदात के बाद दोनों हमलावर मोटरसाइकिल पर मौके से फरार होते भी कैमरे में कैद हुए।

पुलिस अब इस मामले के पीछे की साजिश, गैंग कनेक्शन और संभावित मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है। शुरुआती जांच में गैंगवार की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है। इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में हुई त्वरित कार्रवाई को लेकर पुलिस की सराहना की जा रही है, लेकिन शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here