Home Latest News पंजाब के इन शहरों में होगी बिजली की दिक्कत, जालंधर में लगेगा...

पंजाब के इन शहरों में होगी बिजली की दिक्कत, जालंधर में लगेगा लंबा कट, पढ़ें पूरा शेड्यूल

21
0
Google search engine

पंजाब के विभिन्न शहरों और कस्बों में आज, 23 फरवरी को, बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

Punjab State Power Corporation Limited (PSPCL) ने बताया कि यह बिजली कट जरूरी मरम्मत, लाइन निर्माण और मेंटेनेंस कार्यों के चलते लगाया जा रहा है। विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को पहले ही चेतावनी जारी कर दी है ताकि वे वैकल्पिक इंतजाम कर सकें।
जालंधर में चार घंटे का कट
जालंधर के वरियाम नगर फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में बिजली सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान कूल रोड, पुड्डा मार्केट, ज्योति नगर, वरियाम नगर, जोहल मार्केट, मोता सिंह नगर और आसपास के इलाके प्रभावित होंगे। विभाग ने बताया कि यह कट जरूरी तकनीकी कार्यों के चलते है।
सुल्तानपुर लोधी और तलबंदी चौधरियां में लंबा पावर कट
सुल्तानपुर लोधी में ग्रिड तलवंडी चौधरियां से जुड़ी सभी फीडरों की आपूर्ति 10 बजे से शाम 5 बजे तक ठप रहेगी। 66 केवी लाइन निर्माण कार्य के कारण तलवंडी चौधरियां ग्रिड से जुड़े गांवों में बिजली नहीं पहुंचेगी।
इसी तरह, तपा मंडी के 66 केवी सब-स्टेशन धोला में जरूरी मरम्मत के चलते 23 और 24 फरवरी को ग्रामीण फीडरों की आपूर्ति पूरे दिन बंद रहेगी। प्रभावित इलाकों में किरपाल सिंह वाला, धोला ग्रामीण, फतेहपुर पिंडी, कोठे पालीके, अड़ीसर, दितुआणा, पंचायत टक्का और ताजोके रोड शामिल हैं।
नूरपुरबेदी और राहों में बिजली कट
नूरपुर बेदी के बड़वा फीडर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी। प्रभावित गांवों में बसी, चनौली, बड़वा, लालपुर, चैहिड़ मजारा, मीरपुर, भटोली, ससकौर, खेड़ी, रौली, झिंजड़ी, माजरा, मूसापुर, शाहपुर बेला, लखणो, कूंभेवाल और सेखपुर शामिल हैं।
राहों शहर में 66 केवी सब-स्टेशन पर ट्रांसफार्मर टी-1 और टी-2 की मेंटेनेंस के चलते सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। राहों के नवां शहर रोड, जाडला रोड, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, बाजार और ट्यूबवेल क्षेत्रों में भी आपूर्ति प्रभावित होगी।
हाजीपुर के 66 केवी सब-स्टेशन पर मरम्मत कार्य के कारण 23 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सभी 11 केवी बाहरी फीडर बंद रहेंगे। PSPCL ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है और कहा है कि मरम्मत पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here